Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

भारत छोड़ते वक्त छलक पड़े ब्रिटिश टूरिस्ट के जज्बात, बोला- दुनिया का सबसे बड़ा दर्द है यहां से जाना

British Tourist in India : भारत से वापस ब्रिटेन लौट रहे एक ब्रिटिश टूरिस्ट का भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में वह भारत और यहां के लोगों के प्रति अपना प्यार जाहिर करता दिखा।

  • Written By: हितेश तिवारी
Updated On: Jun 05, 2026 | 08:45 PM

वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

British Tourist Emotional Farewell : भारत घूमने आने वाले विदेशी पर्यटक अक्सर यहां की संस्कृति, खानपान और लोगों की मेहमाननवाजी से प्रभावित नजर आते हैं। लेकिन एक ब्रिटिश टूरिस्ट ने भारत छोड़ते समय जो भावुक प्रतिक्रिया दी, उसने सोशल मीडिया यूजर्स का दिल जीत लिया।

उसका वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह भारत और यहां बने अपने दोस्तों को अलविदा कहते हुए भावुक नजर आता है। वीडियो को ‘भारत छोड़ना, सबसे कठिन विदाई’ शीर्षक के साथ साझा किया गया है और इसे लाखों लोग देख चुके हैं।

भारत से वापस जाने पर ब्रिटिश टूरिस्ट हुआ भावुक

इंस्टाग्राम पर @flewy86 नाम के अकाउंट से शेयर किए गए वीडियो में ब्रिटिश टूरिस्ट कहता है कि भारत छोड़कर वापस ब्रिटेन जाना उसके लिए बेहद मुश्किल होता है। वह कहता है, “मुझे सच कहना होगा, दुनिया का सबसे बड़ा दर्द भारत में अपने दोस्तों को अलविदा कहना और फिर यह जानना है कि मैं जा रहा हूं।

जब भी मुझे भारत छोड़कर ब्रिटेन लौटना पड़ता है, तो यह एहसास बहुत बुरा लगता है। दुनिया में भारत जैसा कोई दूसरा स्थान नहीं है। मुझे यह जगह किसी भी दूसरी जगह से ज्यादा प्यारी है।” वीडियो में वह आगे कहता है कि हर बार भारत से विदा लेना उसके लिए कठिन होता है, लेकिन वह दोबारा जरूर लौटेगा। अंत में उसने “जय हिंद” कहकर अपनी बात समाप्त की।

ये खबर भी पढ़ें : IIM ग्रेजुएट ने पहली सैलरी कैश में माता-पिता को दी, इमोशनल सरप्राइज देख भर आई सबकी आंखें

यूजर्स ने भारत दोबारा आने का निमंत्रण दिया

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने भी दिल छू लेने वाली प्रतिक्रियाएं दीं। कई यूजर्स ने ब्रिटिश टूरिस्ट को भारत दोबारा आने का खुला निमंत्रण दिया। एक यूजर ने लिखा, “चिंता मत करो, भारत तुम्हारी आत्मा का एक हिस्सा हमेशा अपने पास रखेगा और तुम जरूर वापस आओगे।”

वहीं दूसरे यूजर ने कहा कि वीडियो देखकर उसकी आंखें नम हो गईं। कई लोगों ने विदेशी पर्यटक के भारत के प्रति प्रेम और सम्मान की सराहना की। यह वायरल वीडियो एक बार फिर साबित करता है कि भारत सिर्फ एक देश नहीं, बल्कि एक ऐसा अनुभव है जो यहां आने वाले लोगों के दिलों में हमेशा के लिए बस जाता है।

British tourist gets emotional while leaving india says hardest goodbye in the world

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 05, 2026 | 08:45 PM

Topics:  

  • Instagram Reel
  • Reels Video
  • Viral Video

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.