2 महीने के बच्चे संग भारत घूमने आए ब्रिटिश कपल, बोले- भारतीय रेलवे और यहां के लोगों ने जीता दिल
British Couple in India : दो महीने के बच्चे के साथ भारत घूम रहे एक ब्रिटिश कपल ने भारतीय रेलवे और यहां के लोगों की मेहमाननवाजी की जमकर तारीफ की है।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Foreign Tourists Viral Video : भारत घूमने आने वाले विदेशी पर्यटक अक्सर यहां की संस्कृति, खानपान और लोगों की मेहमाननवाजी की तारीफ करते नजर आते हैं। इस बार एक ब्रिटिश कपल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों का दिल जीत लिया है। हेजल लिंडसे और मार्टिन बैली नाम का यह दंपति अपने सिर्फ दो महीने के बेटे एलेक्जेंडर के साथ भारत यात्रा पर निकला हुआ है।
वीडियो में कपल भारतीय रेलवे की जमकर तारीफ करता दिखाई देता है। उन्होंने कहा कि भारतीय रेलने शहरों के बीच सफर करने का शानदार तरीका है और उनका छोटा बेटा भी ट्रेन यात्रा का खूब आनंद ले रहा है। कपल ने बताया कि उन्हें पहले से भारतीय ट्रेनों में सफर करना पसंद था और बेटे के जन्म के बाद उन्होंने तय किया कि उसे भी यह अनुभव कराया जाएगा।
भारत घुमने आए ब्रिटिश कपल ने की यहां के लोगों की तारीफ
ब्रिटिश कपल ने कहा कि भारत में ट्रेन यात्रा काफी सुविधाजनक लगी। उनके मुताबिक, ट्रेनें ज्यादातर समय पर रहती हैं और मोबाइल ऐप के जरिए टिकट बुक करना भी आसान है। हालांकि कुछ रेलवे स्टेशन काफी भीड़भाड़ वाले होते हैं, लेकिन elevators और porters की सुविधा यात्रा को आसान बना देती है।
खासकर तब जब उनके साथ छोटा बच्चा और काफी सामान हो। हेजल लिंडसे ने मजाकिया अंदाज में कहा कि उनके बेटे को भारत में “जिंदगी की सबसे अच्छी नींद” मिली। कभी tuk-tuk में तो कभी डिनर के दौरान बेबी केरियर में ही वह आराम से सो जाता था। कपल ने यह भी कहा कि भारत की हलचल और रंगीन माहौल उनके बच्चे को काफी पसंद आ रहा है।
ये खबर भी पढ़ें : पहली बार हाजमोला खाकर यूक्रेनी महिला ने दिए ऐसे एक्सप्रेशन, वायरल वीडियो देख हंस पड़े लोग
भारतीय मेहमाननवाजी और अपनापन मशहूर
वीडियो में कपल ने भारत के लोगों की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि यहां लोग बच्चों को देखकर बेहद खुश हो जाते हैं और कई बार अजनबी लोग भी बच्चे को प्यार करने या गोद में लेने की इच्छा जताते हैं। कपल ने माना कि उन्हें यह व्यवहार काफी प्यारा लगा। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स भी लगातार प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
एक यूजर ने लिखा कि बच्चे को बड़ा करने के लिए पूरे गांव की जरूरत होती है और भारत वही गांव है। वहीं दूसरे यूजर ने कहा कि भारत की हॉसपिटालिटी और फैमली कल्चर दुनिया में सबसे अलग है। इस वायरल वीडियो ने एक बार फिर भारतीय मेहमाननवाजी और अपनापन को चर्चा में ला दिया है।
