विदाई में दुल्हन को छोड़ने को तैयार नहीं हुए पालतू कुत्ते, भावुक कर देगा ये वायरल वीडियो
Bride Vidaai Pet Dog Emotional Video : विदाई के दौरान दुल्हन को छोड़ने से मना करते पालतू कुत्तों का वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों को भावुक कर रहा है।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Bride Pet Dog Viral Video : शादी की विदाई का पल हमेशा भावनाओं से भरा होता है, लेकिन इस बार एक ऐसा नजारा सामने आया जिसने हर किसी की आंखें नम कर दीं।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक दुल्हन अपनी विदाई के लिए तैयार खड़ी होती है, तभी उसके पालतू डॉग उसे जाने से रोकने की कोशिश करने लगते हैं। लाल जोड़े में सजी दुल्हन के आसपास परिवार के लोग मौजूद होते हैं, लेकिन अचानक उसका ध्यान अपने पालतू जानवरों की ओर चला जाता है।
पालतू डॉग ने विदाई के दौरान दुल्हन को रोका
वीडियो में दिखता है कि एक कुत्ता दुल्हन के पास आकर उसके कंधों पर अपने पंजे रख देता है, जैसे उसे रोकना चाहता हो। वहीं दूसरा कुत्ता पास खड़ा होकर उसे देखता रहता है।
दुल्हन भी झुककर उन्हें प्यार से संभालने की कोशिश करती है और कुछ पल के लिए पूरी तरह भावुक नजर आती है। वह धीरे-धीरे आगे बढ़ती है, लेकिन कुत्ते उसका पीछा नहीं छोड़ते। यह दृश्य दिखाता है कि पालतू जानवर अपने मालिक से कितना गहरा लगाव रखते हैं।
ये खबर भी पढ़ें : वाह रे PSL! लाइव मैच में शान से पी सिगरेट, पाकिस्तान सुपर लीग का है मामला, शर्मनाक करतूत का वीडियो हुआ वायरल
यह इंसान और जानवर के बीच का खूबसूरत रिश्ता
इस वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम पर tripawsquad नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसके बाद यूजर्स जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कई लोगों ने लिखा कि “कोई इंसान उतना प्यार नहीं दे सकता जितना पालतू जानवर देते हैं।”
वहीं कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने मजाक में कहा कि “दुल्हन को अपने कुत्तों को भी साथ ले जाना चाहिए।” यह वीडियो न सिर्फ विदाई के भावुक पल को दिखाता है, बल्कि इंसान और जानवर के बीच के गहरे रिश्ते को भी खूबसूरती से सामने लाता है।
