परिवार संग पहुंचा प्रेमी, बालकनी के नीचे डांस कर किया प्रपोज; वायरल वीडियो ने जीता लोगों का दिल
Romantic Proposal Viral Video : सोशल मीडिया पर एक रोमांटिक वीडियो वायरल है, जिसमें एक युवक अपने पूरे परिवार के साथ लड़की के घर पहुंचकर बालकनी के नीचे डांस करते हुए प्रपोज करता है।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Boy Proposes with Family : प्यार जताने के तरीके समय के साथ बदलते रहे हैं। कभी लोग चिट्ठियों के जरिए अपने दिल की बात कहते थे, तो कभी चोरी-छिपे मिलने की कहानियां सुनने को मिलती थीं। लेकिन सोशल मीडिया के दौर में अब प्यार का इजहार भी नए और अनोखे अंदाज में होने लगा है।
इन दिनों इंटरनेट पर एक ऐसा ही रोमांटिक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग मुस्कुरा रहे हैं। वीडियो में एक युवक अपनी मोहब्बत का इजहार करने के लिए ऐसा तरीका अपनाता है कि आसपास के लोग भी हैरान रह जाते हैं।
Boy Proposed To Girl From Below Her Balcony With His Whole Family, Friends, & Relatives | WATCH
pic.twitter.com/dpxX8ackhG — Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) March 7, 2026
सम्बंधित ख़बरें
ट्रेन पर चढ़कर स्टंट करना बना जानलेवा: मालगाड़ी पर चढ़े युवक की हाई वोल्टेज करंट से हुई मौत
‘CEO जैसा एटीट्यूड चाहिए’: HR की बात पर भड़के लोग, वर्क-लाइफ बैलेंस पर छिड़ी बहस
Rapido ड्राइवर को मिला ‘क्यूट पार्सल’, कुत्ते की डिलीवरी का वीडियो वायरल
ट्रेन में कुत्ते को स्लीपिंग पिल्स देकर ले जाना पड़ा भारी, 2AC में सफर कर रहे पैसेंजर पर एक्शन
लड़की को प्रपोज करने घर वालों को लेकर पहुंचा लड़का
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक अपनी प्रेमिका के घर के बाहर पहुंचता है, लेकिन वह अकेला नहीं होता। उसके साथ उसके परिवार और रिश्तेदार भी मौजूद होते हैं। सड़क पर खड़े ये सभी लोग अचानक डांस करना शुरू कर देते हैं, जिससे माहौल काफी खुशनुमा हो जाता है।
ऐसा लगता है जैसे कोई छोटी सी बारात निकल रही हो, लेकिन यहां मकसद सिर्फ एक है- लड़की के सामने अपने प्यार का इजहार करना। वीडियो में सभी लोग मशहूर गाने ‘तेनू लेके मैं जावांगा’ पर जोश के साथ डांस करते नजर आते हैं।
ये खबर भी पढ़ें : बस में जेब काटने की कोशिश नाकाम, ‘चाचा’ के जागते ही जेबकतरे ने मुंह से निकाला ब्लेड
लोग इस अनोखे प्रपोजल को खूब पसंद कर रहे हैं
इस दौरान लड़की अपने घर की बालकनी से यह पूरा नजारा देख रही होती है। वीडियो में वह अपने परिवार के साथ बालकनी में खड़ी दिखाई देती है। जैसे ही वह नीचे अपने लिए किया गया यह सरप्राइज देखती है, उसके चेहरे पर बड़ी प्यारी मुस्कान आ जाती है।
उसकी खुशी साफ नजर आती है और ऐसा लगता है कि उसे इस तरह के प्रपोजल की बिल्कुल उम्मीद नहीं थी। यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे लाखों लोग देख चुके हैं और यह अनोखा प्रपोजल खूब पसंद कर रहे हैं।
