‘न मस्जिद जाऊंगा, न मुस्लिम वोट चाहिए’ भाजपा के दिग्गज के बयान से पार्टी ने किया किनारा: VIDEO
Amethi के जगदीशपुर से बीजेपी MLA सुरेश पासी ने यह कहकर विवाद खड़ा कर दिया है कि उन्हें मुस्लिम वोट नहीं चाहिए और वह मस्जिदों में नहीं जाते। पार्टी ने इस बयान से खुद को अलग कर लिया है।
- Written By: सौरभ शर्मा
अमेठी के BJP विधायक सुरेश पासी (फोटो- सोशल मीडिया)
Amethi BJP MLA Viral Video: उत्तर प्रदेश के अमेठी में सियासी पारा अचानक चढ़ गया है। वजह है बीजेपी विधायक सुरेश पासी का वह बयान जिसने सबको चौंका दिया है। एक वायरल वीडियो में विधायक साफ तौर पर कह रहे हैं कि उन्हें न तो मुस्लिम वोट चाहिए और न ही वे कभी मस्जिद जाएंगे। इस बयान ने न केवल विपक्षी दलों को हमलावर होने का मौका दे दिया है, बल्कि खुद उनकी पार्टी को भी सफाई देनी पड़ रही है।
जगदीशपुर से दूसरी बार विधायक चुने गए सुरेश पासी का यह 20 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है। इसमें वे दो टूक कह रहे हैं कि न तो वे पहले कभी मस्जिद गए, न भविष्य में जाएंगे और न ही उनके सुख-दुख में शामिल होते हैं। उनका कहना है कि उनका रुख बिल्कुल स्पष्ट है और उन्हें मुस्लिम वोटों की कोई जरूरत नहीं है। इस बेबाक मगर विवादित बयान ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है।
अमेठी BJP विधायक सुरेश पासी का खुला ऐलान: “ना मस्जिद जाएंगे, ना मुसलमानों का वोट चाहिए। हम उनके सुख-दुख में भी शामिल नहीं होते।” इस बेबाक बयान और निडरता के कारण समर्थक उन्हें ‘हिंदू शेर’ कह रहे हैं।#viralvideo #BJPLeader pic.twitter.com/hHsnnrwX5U — Sourabh Sharma (@SourabhPaliya) January 8, 2026
सम्बंधित ख़बरें
आगरा कैंट पर RPF की सरेआम गुंडई! डिप्टी स्टेशन सुपरिटेंडेंट को हाथ-पैर पकड़कर घसीटा; VIDEO वायरल
अचानक मालामाल! ई-रिक्शा चालक के बैंक खाते में आए 7 अरब से ज्यादा रुपये, देखकर उड़ गए होश, देखें VIDEO
झाड़ू छोड़ जिम मशीन पर चढ़ीं नौकरानी, CCTV वीडियो देख बोले लोग- ‘फिटनेस का असली जुनून यही है’
ईमानदारी की ऐसी मिसाल नहीं देखी होगी! दोस्त से उधार लिए थे 1000 रुपए, 35 साल बाद सूद समेत लौटाने पहुंचा शख्स
अपनों ने झाड़ा पल्ला, विपक्ष ने घेरा
विधायक के इस तीखे तेवर से उनकी अपनी ही पार्टी ने किनारा कर लिया है। बीजेपी जिला अध्यक्ष सुधांशु शुक्ला ने इसे सुरेश पासी का निजी विचार बताते हुए कहा कि पार्टी सबका साथ, सबका विकास में यकीन रखती है और इसका पार्टी की विचारधारा से कोई लेना-देना नहीं है। दूसरी तरफ, विपक्ष ने इसे नफरत की राजनीति करार दिया है। कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंघल का कहना है कि चुनाव आते ही भाई को भाई से लड़ाने का ड्रामा शुरू हो जाता है। वहीं, सपा जिला अध्यक्ष राम उदित यादव ने आरोप लगाया कि हिंदू-मुस्लिम बंटवारा करना बीजेपी की पुरानी आदत है और वे वोट के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं।
यह भी पढ़ें: ED रेड के बाद ममता ने भरी हुंकार, BJP को चुनौती देकर कहा- जितनी सीटें मिल रही थीं वो भी अब जीरो
पुरानी तस्वीर ने खोल दी पोल?
इस पूरे विवाद में एक दिलचस्प मोड़ तब आया जब सोशल मीडिया पर विधायक की कथनी और करनी में अंतर दिखाती तस्वीरें वायरल होने लगीं। विपक्षी दल सुरेश पासी की एक पुरानी फोटो जमकर शेयर कर रहे हैं, जिसमें वह अपनी पत्नी के साथ मजार पर चादर चढ़ाते और मुस्लिम समुदाय के लोगों के साथ फीता काटते नजर आ रहे हैं। एक तरफ उनका मस्जिद न जाने का दावा और दूसरी तरफ यह पुरानी तस्वीर, अब जनता के बीच चर्चा का सबसे बड़ा विषय बन गई है। जनता अब सवाल पूछ रही है कि आखिर विधायक जी का असली चेहरा कौन सा है।
