Viral News: ‘जय हो-जय हो पाकिस्तान’, बीजेपी के राष्ट्रवादी नेता की फिसली जुबान, VIDEO देखकर हो जाएंगे हैरान
पहलगाम हमले को लेकर देशभर में पाकिस्तान का विरोध हो रहा है। इस बीच हैदराबाद में बीजेपी नेताओं के विरोध प्रदर्शन का एक वीडियो वायरल हुआ है। जिसे देखकर आप भी माथा पीट लेंगे।
- Written By: अभिषेक सिंह
बीजेपी नेता का वायरल वीडियो (सोर्स- सोशल मीडिया)
हैदराबाद: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है। आशंका जताई जा रही है कि भारत पाकिस्तान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई कर सकता है। वहीं, पहलगाम हमले को लेकर देशभर में पाकिस्तान का विरोध हो रहा है। इस बीच हैदराबाद में बीजेपी नेताओं के विरोध प्रदर्शन का एक वीडियो वायरल हुआ है। जिसे देखकर आप भी माथा पीट लेंगे।
पहलगाम की बैसरन घाटी में हुए बर्बर आतंकी हमले को लेकर समूचे देश में विरोध प्रदर्शन चल रहा है। आम जनता केन्द्र की बीजेपी सरकार से बदले की मांग कर रही है, लेकिन इस बीच एक बीजेपी नेता का ही वीडियो वायरल हो गया है। जिसने पार्टी की फजीहत करवा दी है।
क्या है वीडियो में?
दरअसल हैदराबाद से एक वीडियो सामने आया है। यह वीडियो बीजेपी नेताओं के विरोध प्रदर्शन का है। विरोध प्रदर्शन के दौरान एक बीजेपी नेता की जुबान फिसल गई। उन्होंने हिंदुस्तान की जगह ‘पाकिस्तान जय हो-जय हो’ के नारे लगा दिए। हालांकि, जैसे ही उन्हें अपनी गलती का एहसास हुआ तो उन्होंने तुरंत ‘हिंदुस्तान जय हो’ के नारे लगा दिए। इस दौरान बीजेपी नेता ने शर्मिंदगी महसूस करते हुए अपनी जुबान भी दबा ली। हालांकि, अब बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
सम्बंधित ख़बरें
एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
‘ये फर्जी हिंदू’, राम मंदिर विवाद में BJP पर कपिल सिब्बल का हमला, बोले- राम के नाम पर वोट, फिर राम को ही लूटा
भाजपा विधायक की कार को डंपर से कुचलने की कोशिश; ड्राइवर की सूझबूझ से बची जान, विधायक बोले- हत्या की साजिश थी
अमित शाह के घर पर BJP की हाईलेवल मीटिंग, नितिन नवीन समेत पार्टी के कई बड़े नेता शामिल
हैदराबाद में प्रदर्शन के दौरान BJP नेता की जुबान फिसली, बोले– “जय हो जय हो पाकिस्तान”@journoraipic.twitter.com/zavyJ4b7CJ — Sachin Gupta (@SachinGuptaUP) May 5, 2025
नेता जी हुए ट्रोल
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर बीजेपी नेता यूजर्स जमकर ट्रोल कर रहे हैं। कई यूजर्स ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। एक यूजर ने दावा किया है कि नेताजी के दिल में जो था, वो उनकी जुबान पर आ गया है। यानी नेताजी के मन में कुछ और था, जो गलती से उनके मुंह से निकल गया।
केस दर्ज करने की मांग
एक अन्य यूजर ने सवाल किया है कि अगर बीजेपी नेता की जगह किसी दूसरी पार्टी के नेता ने ये गलती की होती तो वो जेल में होता। एक अन्य यूजर ने लिखा है कि ये जुबान फिसलने की वजह से नहीं हुआ, ये जानबूझकर कहा गया। उन्होंने हैदराबाद पुलिस से इस नेता के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की है।
