वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Biker Helps Ambulance Viral Video : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक दिल छू लेने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जो इंसानियत की मिसाल पेश करता है। यह वीडियो उस वक्त का है, जब एक शख्स अपनी बीमार मां को एम्बुलेंस से अस्पताल ले जा रहा था, लेकिन रास्ते में भारी ट्रैफिक के कारण एम्बुलेंस फंस गई। यह घटना बदलापुर से सायन अस्पताल जाते समय की बताई जा रही है, जहां हर मिनट कीमती था।
वीडियो में देखा जा सकता है कि फ्लाईओवर के नीचे लंबा जाम लगा हुआ है और एम्बुलेंस धीरे-धीरे आगे बढ़ने की कोशिश कर रही है। तभी एक बाइक सवार आगे आता है और बिना किसी झिझक के हालात को संभालने लगता है।
वह एम्बुलेंस के आगे-आगे चलकर वाहनों को साइड में होने का इशारा करता है, कभी रुकता है तो कभी तेजी से आगे बढ़कर रास्ता साफ करता है। वह बार-बार पीछे मुड़कर यह भी देखता है कि एम्बुलेंस सही से आगे बढ़ रही है या नहीं। उसकी यह कोशिश किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि पूरी ‘वन मैन ट्रैफिक पुलिस’ जैसी लगती है।
ये खबर भी पढ़ें : स्कूल में बच्चे ने किया ‘क्रांतिवीर’ का सीन, एक्टिंग देख लोग बोले- असली से भी बेहतर!
इस वायरल वीडियो को मयूर बागुल ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा कि वह इस अनजान बाइक सवार को ढूंढकर व्यक्तिगत रूप से धन्यवाद देना चाहते हैं। वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने भी उस बाइक सवार की जमकर तारीफ की।
एक यूजर ने लिखा, “ऐसे संस्कार देने वाले माता-पिता को सलाम,” तो दूसरे ने कहा, “इस नेक काम का फल उसे जरूर मिलेगा।” यह वीडियो दिखाता है कि भीड़ और भागदौड़ भरी जिंदगी में भी इंसानियत जिंदा है- बस जरूरत है एक कदम आगे बढ़ाने की।