वाह किस्मत अच्छी थी, हाथी के पैरों तले कुचल जाने के बाद भी जिंदा बचा बाइक सवार; देखें रुह कपाने वाला VIDEO

Elephant Attack Video: हरिद्वार-देहरादून हाईवे की एक वीडियो वायरल हो रही है। इस वीडियो साफतौर पर देखा जा सकता है कैसे एक हाथी बाइक सवार को कुचलती है और हैरानी वाली बात बाइक सावार बच जाता है।
viral video
उत्तराखंड हाइवे की वायरल वीडियोसोर्स-सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • हाथी के कुचलने के बाद भी जिंदा बच गया बाइक सवार

  • हरिद्वार-देहरादून हाईवे पर गुरुवार सुबह का है ये मामला

  • इस पूरी घटना को कैब ड्राइवर और डिजिटल कंटेंट क्रिएटर ने कैमरे में किया कैद

Shocking Elephant Attack Video: उत्तराखंड के हरिद्वार-देहरादून हाईवे पर गुरुवार सुबह एक ऐसी घटना सामने आई, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। नेपाली फार्म के पास एक जंगली हाथी ने बाइक सवार को अपने पैरों तले कुचल दिया। हैरानी की बात यह रही कि हाथी के दो बार पैर रखने के बावजूद बाइक सवार की जान बच गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जानकारी के मुताबिक, यह घटना गुरुवार, 12 नवंबर की सुबह करीब 4 बजे की है। बाइक सवार हाईवे से गुजर रहा था, तभी अचानक उसका सामना सड़क पर मौजूद एक जंगली हाथी से हो गया। देखते ही देखते स्थिति बेहद भयावह हो गई और बाइक सवार सड़क पर गिर पड़ा। इसी दौरान हाथी ने उसके ऊपर दो बार पैर रख दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवक हाथी के भारी-भरकम पैरों के नीचे दब गया था। इस दौरान उसका पेट और सीना हाथी के वजन की चपेट में आ गया।

viral video
CERA की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, डेटा न गायब होता तो 49% तक ज्यादा दर्ज होता दिल्ली का प्रदूषण

हाथी के कूचलने के बाद भी जिंदा बचा सख्स

घटना का सबसे चौंकाने वाला पहलू तब सामने आया, जब हाथी वहां से चला गया। उसके जाने के कुछ ही पलों बाद बाइक सवार अपने पैरों पर खड़ा हो गया। वायरल वीडियो में युवक को उठते हुए देखकर लोग हैरान रह गए। शुरुआती जानकारी में उसके सुरक्षित बचने की बात कही जा रही है, हालांकि उसकी वास्तविक मेडिकल स्थिति और चोटों को लेकर स्वतंत्र रूप से कोई पुष्टि नहीं हुई है।

viral video
कौन हैं कोलेट क्रेस जो बनीं nVIDIA की अंतरिम CEO? जेन्सेन हुआंग ने दिया इस्तीफा

कंटेंट क्रिएटर ने घटना को कैमरे में किया केैद

इस पूरी घटना को ट्विटर पर धीरज यादव ने अपने X हैंडल पर शेयर किया है। मूल वीडियो कैब ड्राइवर और डिजिटल कंटेंट क्रिएटर शिवा शर्मा ने अपने कैमरे में कैद किया। बताया जा रहा है कि वह भी उसी समय इसी रास्ते से गुजर रहे थे। शर्मा ने 12 नवंबर की सुबह 3 बजकर 46 मिनट पर अपने फेसबुक अकाउंट पर वीडियो साझा किया। इसके बाद यह फुटेज इंस्टाग्राम और एक्स समेत कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी से फैल गई।

शिवा शर्मा ने इस घटना पर हैरानी जताते हुए कहा कि हरिद्वार-देहरादून हाईवे पर आमतौर पर सफर सामान्य रहता है, लेकिन इस मार्ग पर अक्सर जंगली हाथियों की आवाजाही बनी रहती है। ऐसे में कभी भी कोई अप्रत्याशित स्थिति पैदा हो सकती है।

इस घटना ने एक बार फिर वन्यजीव बहुल इलाकों से गुजरने वाले हाईवे पर वाहन चालकों की सुरक्षा का सवाल खड़ा कर दिया है। जंगली हाथियों के अचानक सड़क पर आ जाने से बड़े हादसे का खतरा बना रहता है।