भोपाल रेलवे स्टेशन पर हंगामा: टिकट काउंटर पर ‘ब्रोकर’ को प्राथमिकता देने का आरोप, वीडियो वायरल
Railway Station Ticket Scam Video : भोपाल रेलवे स्टेशन पर टिकट काउंटर पर कथित ‘ब्रोकर’ को प्राथमिकता देने के आरोप में एक यात्री और स्टाफ के बीच तीखी बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Railway Station Ticket Controversy : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के रेलवे स्टेशन से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक यात्री और टिकट काउंटर पर मौजूद कर्मचारी के बीच तीखी बहस देखने को मिल रही है।
वीडियो में यात्री आरोप लगाता नजर आ रहा है कि लाइन में खड़े लोगों को नजरअंदाज कर एक ‘ब्रोकर’ को बार-बार प्राथमिकता दी जा रही है। इस घटना ने रेलवे व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं और सोशल मीडिया पर इसे लेकर बहस छिड़ गई है।
“Ticket Scam at Bhopal railway station.” 🚨 A youth wanted a ticket, but the staff gave
it to a broker who was not even in the queue. This shows a nexus between staff & agents. We demand quick action against this. Such illegal marketing must be banned. pic.twitter.com/1zH0IqnjIp — Suraj Kumar Bauddh (@SurajKrBauddh) April 13, 2026
सम्बंधित ख़बरें
अखिलेश यादव की गिरफ्तारी पर फूटा गुस्सा, वाराणसी से कानपुर तक सड़कों पर उतरे सपा कार्यकर्ता! देखें VIDEO
Banke Bihari Temple Controversy: 360 किलो चांदी का रथ और खजाना रहस्यमय तरीके से गायब? मचा हड़कंप! देखें VIDEO
800 श्रद्धालुओं को लेकर दादर से बोधगया रवाना हुई भारत गौरव ट्रेन, संजय शिरसाट ने दिखाई हरी झंडी
देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन पर पथराव! सोशल मीडिया पर लोगों ने CJP के समर्थकों पर लगाए आरोप, देखें VIDEO
टिकट क्लर्क ने लोगों को नजरअंदाज कर ‘ब्रोकर’ को प्राथमिकता दी
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि व्यक्ति टिकट क्लर्क से सवाल करता है कि आखिर एक ही व्यक्ति को बार-बार पहले टिकट क्यों दिया जा रहा है। वह आरोप लगाता है कि यह सब स्टाफ और एजेंट के बीच मिलीभगत का नतीजा है। बातचीत के दौरान वह गुस्से में कहता है कि वह इस मामले को डीआरएम और रेल मंत्री तक पहुंचाएगा।
वहीं काउंटर पर बैठी महिला कर्मचारी भी जवाब देती हुई नजर आती हैं और पूछती हैं कि क्या उनके साथ बदतमीजी की जा रही है। बहस के दौरान माहौल काफी तनावपूर्ण हो जाता है और आसपास मौजूद लोग भी इस घटना को देखते रहते हैं।
ये खबर भी पढ़ें : मुंबई एयरपोर्ट पर 10 घंटे का लेओवर: पाकिस्तानी महिला का अनुभव वायरल, लोगों ने कहा- ‘पॉजिटिविटी की मिसाल’
DRM ने अधिकारियों को दिए जांच के आदेश
इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर किया गया, जहां इसे ‘टिकट घोटाले’ का मामला बताया गया। मामले के तूल पकड़ने के बाद Indian Railways के भोपाल मंडल के डिविजनल रेलवे मैनेजर (DRM) ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि शिकायत को संबंधित अधिकारियों तक पहुंचा दिया गया है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
गौरतलब है कि इससे पहले भी ऐसे ही विवादों के वीडियो सामने आ चुके हैं, जिससे रेलवे की कार्यप्रणाली पर सवाल उठते रहे हैं। फिलहाल इस मामले में आगे की जांच और कार्रवाई का इंतजार किया जा रहा है।
