वायरल फोटो (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

Bengaluru Viral Photo: स्कूटी पर 6 नाबालिग सवार, सड़क सुरक्षा पर उठे बड़े सवाल

Minor Driving Viral Photo : बेंगलुरु में एक स्कूटी पर 6 नाबालिग बच्चों के सवार होने की तस्वीर वायरल, लोगों ने सख्त कार्रवाई की मांग की। वाहन मालिक पर भारी जुर्माना और कानूनी कार्रवाई हो सकती है।

हितेश तिवारी

Traffic Rule Violation : सोशल मीडिया पर एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है, जिसने सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मामला बेंगलुरु का बताया जा रहा है, जहां नाबालिग बच्चों का एक समूह स्कूटी चलाते हुए नजर आया।

यह घटना 26 अप्रैल 2026 की सुबह करीब 10:45 बजे की बताई जा रही है। वायरल पोस्ट के अनुसार, यह तस्वीर पदरायनपुरा  मुख्य सड़क, गोरीपाल्या के पास ली गई है। इस तस्वीर के सामने आने के बाद लोग प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

स्कूटी पर 6 नाबलिक बच्चे सवार

तस्वीर में देखा जा सकता है कि एक ही स्कूटी पर एक-दो नहीं बल्कि पूरे 6 बच्चे सवार हैं। बताया जा रहा है कि स्कूटी का नंबर KA05JZ9065 है और सभी बच्चे नाबालिग हैं।

यह घटना उस इलाके की है जहां ट्रैफिक का दबाव भी रहता है, ऐसे में इस तरह की लापरवाही किसी बड़े हादसे को न्योता दे सकती थी। बच्चे पेट्रोल पंप के पास खड़े दिखाई दे रहे हैं, जिससे यह भी साफ है कि वे खुलेआम बिना डर के सड़क पर घूम रहे थे।

इस घटना पर यूजर्स ने नाराजगी जताई

भारत में मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 18 साल से कम उम्र के व्यक्ति का वाहन चलाना पूरी तरह गैरकानूनी है। ऐसे मामलों में वाहन मालिक या माता-पिता पर भारी जुर्माना और कानूनी कार्रवाई हो सकती है। इस घटना पर सोशल मीडिया यूजर्स ने भी नाराजगी जताई है।

कई लोगों का कहना है कि इसमें बच्चों से ज्यादा जिम्मेदारी उनके अभिभावकों की है। वहीं कुछ यूजर्स ने मांग की है कि ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की लापरवाही दोबारा न हो और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली यूनिवर्सिटी में वोटिंग शुरू, 2.75 लाख छात्र चुन रहे नया छात्र संघ

Passport Rules Changed: 15 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए पासपोर्ट वैधता और फीस दोनों बदले, जाने नया नियम

खत्म हो रहा है PM मोदी का राजयोग? संजय राउत ने दिया ज्योतिष शास्त्र का हवाला, बोले- ग्रह छुट्टी पर नहीं जाते

IndiGo से सफर हुआ महंगा: गोद में बच्चे को बैठाने से ज्यादा सामान ले जाने तक, एयरलाइन ने बढ़ा दिए ये चार्जेस

कांग्रेस सांसद का पत्र मिलते ही 5 मिनट में आया गडकरी का फोन, तुरंत दिए कार्रवाई के निर्देश