मोबाइल छीनकर भाग रहे दो आरोपियों पर बोरी फेंक कर मजदूर ने रोका, भागते हुए एक आरोपी की हुई मौत
Mobile Snatching Viral Video : बेंगलुरु में मोबाइल छीनकर भाग रहे दो आरोपियों को एक मजदूर की सूझबूझ ने रोक दिया। बोरी फेंककर उन्हें गिरा दिया गया, जिसके बाद भागते समय एक आरोपी की मौत हो गई।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Phone Snatcher Instant Karma : बेंगलुरु के कब्बनपेट इलाके से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां मोबाइल स्नैचिंग की कोशिश का अंत बेहद नाटकीय तरीके से हुआ। एक मजदूर की फुर्ती और समझदारी ने न सिर्फ एक व्यक्ति का मोबाइल वापस दिला दिया, बल्कि आरोपियों के भागने की कोशिश भी नाकाम कर दी।
हालांकि इस पूरी घटना में एक आरोपी की जान चली गई, जबकि उसका साथी पुलिस की गिरफ्त में आ गया। घटना के बाद यह मामला सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बना हुआ है।
Thief had heart attack! A mobile snatching bid in #Bengaluru’s Cubbonpet got foiled when a labourer threw a sack at the scooter-borne thieves. One suspect, Junaid (18), died while fleeing due to a pre-existing heart condition; his aide Arbaz (23) was arrested.@timesofindia pic.twitter.com/75mahi9MTE — TOI Bengaluru (@TOIBengaluru) June 19, 2026
सम्बंधित ख़बरें
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
15 दिन से भूख हड़ताल पर देवेंद्र नाथ महतो! उग्र हुआ JPSC-JSSC छात्रों का आंदोलन, देखें VIDEO
ठाणे के क्लासरूम में ड्रग्स लेते छात्र का VIDEO वायरल, उपमुख्यमंत्री के जिले में ऐसी घटना देख भड़के लोग
मोबाइल छीनकर भाग रहे दो चोरों में से एक की मौत
रिपोर्ट के मुताबिक, 16 जून की शाम वकील बसवराजू एम. सड़क पर खड़े होकर अपने मोबाइल में लोकेशन देख रहे थे। इसी दौरान स्कूटर पर सवार दो युवक वहां पहुंचे और उनके हाथ से मोबाइल छीनकर भागने लगे। बसवराजू ने तुरंत शोर मचाया और उनके पीछे दौड़ पड़े।
तभी पास में काम कर रहे एक मजदूर ने स्थिति को समझते हुए तेजी दिखाई और भाग रहे आरोपियों की ओर एक भारी बोरी फेंक दी। बोरी लगते ही दोनों युवकों का संतुलन बिगड़ गया और वे सड़क पर गिर पड़े। इस दौरान छीना गया मोबाइल भी नीचे गिर गया। इसके बाद दोनों आरोपी स्कूटर छोड़कर पैदल भागने लगे।ट
ये खबर भी पढ़ें : 5 साल की नन्ही ‘एयर होस्टेस’ ने जीता दिल, फ्लाइट में यात्रियों को सर्व किया खाना; क्यूट वीडियो वायरल
लोगों ने मजदूर की बहादुरी की जमकर तारीफ की
पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी करीब 250 मीटर तक दौड़े। इसी दौरान 18 वर्षीय जुनैद नाम का युवक अचानक सड़क पर गिर पड़ा। जांच में पता चला कि उसे पहले से हृदय संबंधी बीमारी थी और भागने के दौरान उसे दिल का दौरा पड़ा, जिससे उसकी मौत हो गई।
वहीं उसका 23 वर्षीय साथी पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। घटना सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने मजदूर की बहादुरी की जमकर तारीफ की। कई यूजर्स ने इसे “इंस्टेंट कर्मा” बताया, जबकि कुछ लोगों ने मजदूर को सम्मानित किए जाने की मांग भी की। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
