बेंगलुरु का अनोखा कैफे: टिप्स दो और देखो डांस, वायरल वीडियो ने छेड़ी बहस
Bengaluru Cafe Viral Video : बेंगलुरु का एक कैफे अपने अनोखे कॉन्सेप्ट के कारण चर्चा में है, जहां स्टाफ को टिप्स देने पर डांस परफॉर्मेंस दी जाती है। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Unique Cafe Idea : सोशल मीडिया पर हर दिन कुछ नया वायरल होता है, लेकिन बेंगलुरु के एक कैफे का वीडियो इन दिनों खास चर्चा में है। आमतौर पर लोग कैफे में खाने-पीने और दोस्तों के साथ समय बिताने जाते हैं, लेकिन इस कैफे ने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए अलग तरीका अपनाया है।
यहां अगर ग्राहक स्टाफ को टिप्स देते हैं, तो स्टाफ सदस्य म्यूजिक पर डांस परफॉर्मेंस करती हैं। इसी अनोखे कॉन्सेप्ट की वजह से यह कैफे इंटरनेट पर तेजी से लोकप्रिय हो रहा है।
बंगलौर में एक कैफे खुला है जहां अगर आप स्टाफ को टिप्स देते हैं तो वो आपको डांस करके दिखाएंगी। भला हुआ ये कैफे यूपी बिहार में नहीं खुला है वरना लड़के दिन में 300 कमाते और रात में इन लड़कियों को नचाते।🤡😂 pic.twitter.com/gY7r17pkAz — Risky Yadav (@riskyyadav41) February 5, 2026
सम्बंधित ख़बरें
तलाक लेने कोर्ट पहुंचे पति-पत्नी फूट-फूटकर रोए, गले लगकर भुलाए गिले-शिकवे; रिश्ते को दिया दूसरा मौका
Pranit More Apology: ‘370 रुपये की बिरयानी’ विवाद पर छलका प्रणित मोरे का दर्द, बोले- मैं इस नफरत का हकदार हूं
घर में घुसकर मारेंगे… CM योगी ने दी कड़ी चेतावनी; रक्षा नीति में पुरानी सरकार की खोली पोल- देखें VIDEO
गाजियाबाद में ‘जिम-जिहाद’ पर प्रशासन सख्त, पहचान छुपाने वाले ट्रेनरों में हड़कंप; देखें VIDEO
टिप्स मिलने पर नाचता है कैफे का स्टाफ
इस कैफे से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर तेजी से शेयर किया जा रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि ग्राहक टिप्स दे रहे हैं और बदले में स्टाफ म्यूजिक पर डांस कर रही हैं।
यह वीडियो इंस्टाग्राम यूजर @riskyyadav41 द्वारा शेयर किया गया, जिसमें उन्होंने मजाकिया अंदाज में लिखा कि अच्छा हुआ यह कैफे यूपी-बिहार में नहीं खुला, वरना अलग ही नजारा होता। उनकी इस टिप्पणी ने सोशल मीडिया पर चर्चा को और हवा दे दी।
ये खबर भी पढ़ें : कार की टक्कर से गेंद की तरह उछाला शख्स, Video देखकर दिल दहल जाएगा, चालक को रत्ती भर फर्क नहीं पड़ा
क्रिएटिव बिजनेस मॉडल
वीडियो वायरल होने के बाद यूजर्स के मिले-जुले रिएक्शन सामने आए हैं। कुछ लोगों ने इसे नया और क्रिएटिव बिजनेस मॉडल बताया, जबकि कुछ ने इसे अनुचित करार दिया। कई यूजर्स ने अलग-अलग राज्यों की तुलना करते हुए अपनी राय रखी।
वहीं कुछ लोगों का कहना है कि ऐसे कॉन्सेप्ट युवाओं को आकर्षित कर सकते हैं, लेकिन इस तरह के मॉडल पर सामाजिक और सांस्कृतिक बहस भी जरूरी है। कुल मिलाकर, यह वीडियो फिलहाल सोशल मीडिया पर चर्चा और विवाद दोनों का विषय बना हुआ है।
