पत्नी की मौत के 8 साल बाद भी हर दिन ऑटो में फूल सजाते हैं बुजुर्ग, फोटो रखकर निभा रहे अनोखा प्यार

Auto Driver Viral Video : बेंगलुरु के एक बुजुर्ग ऑटो ड्राइवर की कहानी सोशल मीडिया पर लोगों को भावुक कर रही है। पत्नी की मौत के 8 साल बाद भी वह उनकी तस्वीर अपने ऑटो में रखता है और रोज फूल सजाता है।
A Bengaluru auto driver continues to honour his late wife eight years after her death by keeping her photograph.
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट(सोर्स - सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Late Wife Love : बेंगलुरु के एक बुजुर्ग ऑटो ड्राइवर की कहानी इन दिनों सोशल मीडिया पर लोगों को भावुक कर रही है। पत्नी को गुजरे आठ साल हो चुके हैं, लेकिन वह आज भी उन्हें अपने से दूर नहीं मानता। वह रोज अपने ऑटो को फूलों से सजाता है और पत्नी की तस्वीर को अपने पास रखता है।

इंस्टाग्राम यूजर सूरज एस कुरुप ने इस बुजुर्ग ड्राइवर से हुई मुलाकात का वीडियो शेयर किया। सूरज ने जब ऑटो के आगे खूबसूरती से सजे फूल देखे तो उन्होंने ड्राइवर से पूछा कि ये फूल किसके लिए हैं। बुजुर्ग ने मुस्कुराते हुए अपनी पत्नी की तस्वीर की ओर इशारा किया और बताया कि उनका निधन आठ साल पहले हो गया था।

दिवंगत पत्नी के लिए बुजुर्ग ऑटो ड्राइवर का प्यार

बातचीत के दौरान ड्राइवर ने बताया कि उनके परिवार में एक बेटा, एक बेटी और छह पोते-पोतियां हैं। इसके बावजूद वह रोज ऑटो चलाने निकलते हैं। जब उनसे पूछा गया कि वह घर पर आराम करने के बजाय अभी भी ऑटो क्यों चलाते हैं, तो उन्होंने बेहद भावुक जवाब दिया। उन्होंने कहा कि अगर वह घर पर बैठे रहेंगे तो उनके पास सोचने के लिए बहुत ज्यादा समय होगा।

इसलिए वह रोज ऑटो लेकर निकलते हैं, लोगों से मिलते हैं और खुद को व्यस्त रखते हैं। उनके ऑटो में पत्नी की तस्वीर और फूल उनकी रोज की जिंदगी का हिस्सा बन चुके हैं। उनके लिए यह सिर्फ ऑटो सजाना नहीं, बल्कि पत्नी की यादों को अपने साथ बनाए रखने का एक तरीका है।

वायरल वीडियो ने जीता लोगों का दिल

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स इस बुजुर्ग के प्यार और भावनाओं की तारीफ कर रहे हैं। कई लोगों ने कहा कि यह कहानी बताती है कि सच्चा प्यार किसी व्यक्ति के चले जाने के बाद भी दिल में जिंदा रह सकता है। कुछ यूजर्स ने इसे जीवनसाथी के प्रति सम्मान और समर्पण की खूबसूरत मिसाल बताया।

वायरल वीडियो पर एक यूजर ने दावा किया कि बुजुर्ग उनके इलाके के पास रहते हैं और उन्होंने उन्हें हर सुबह इसी तरह ऑटो साफ करने के बाद फूलों से सजाते हुए देखा है। बिना किसी दिखावे के वर्षों से पत्नी की तस्वीर और फूलों को अपने साथ रखने की उनकी आदत ने इंटरनेट पर लोगों का दिल छू लिया है।

A Bengaluru auto driver continues to honour his late wife eight years after her death by keeping her photograph.
सिर से सिर टकराया, फिर धक्का-मुक्की! मैदान पर भिड़े यशस्वी जायसवाल और असिथा फर्नांडो, VIDEO वायरल
Navbharat Live
navbharatlive.com