Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बेंगलुरु के ऑटो ड्राइवर ने महिला पैसेंजर को दिया फूल, वीडियो ने जीता लोगों का दिल

Auto Driver Viral Video : बेंगलुरु में एक ऑटो ड्राइवर ने महिला पैसेंजर को फूल देकर ऐसा प्यारा सरप्राइज दिया कि वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

  • Written By: हितेश तिवारी
Updated On: May 08, 2026 | 12:40 PM

वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Auto Driver Gift Flower to Passenger : सोशल मीडिया पर हर दिन हजारों वीडियो वायरल होते हैं, लेकिन कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जो लोगों के चेहरे पर मुस्कान ला देते हैं। इस बार बेंगलुरु से एक ऐसा ही दिल छू लेने वाला वीडियो सामने आया है, जिसने इंटरनेट यूजर्स का दिल जीत लिया।

वीडियो में एक ऑटो ड्राइवर अपनी महिला पैसेंजर के लिए ऐसा प्यारा काम करता नजर आता है, जिसे देखकर लोग उसकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। सड़क पर हुआ यह छोटा सा पल अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

ऑटो ड्राइवर ने महिला पैसेंजर को दिए फूल

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला पैसेंजर ऑटो में बैठी हुई होती है और साथ में चल रहे दूसरे ऑटो में रखे बैंगनी रंग के खूबसूरत फूलों को मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड कर रही होती है। फूल हवा में लहरा रहे होते हैं और महिला उन्हें देखकर खुश नजर आती है।

तभी उसका ऑटो ड्राइवर उसकी उत्सुकता और खुशी को नोटिस कर लेता है। कुछ ही सेकंड बाद वह बगल में चल रहे ऑटो की तरफ थोड़ा झुकता है, फूलों के गुच्छे से एक फूल निकालता है और मुस्कुराते हुए महिला को दे देता है। ड्राइवर का यह अंदाज देखकर महिला हैरान रह जाती है और खुशी से मुस्कुराने लगती है। इस पूरे पल को उसने कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया।

ये खबर भी पढ़ें : बीच सड़क पर शख्स ने किया पत्नी पर हमला, युवकों ने महिला को बचाते हुए शख्स की जमकर की पिटाई, वीडियो वायरल

लोगों ने कहा- ऐसे लोग दुनिया में अच्छाई जिंदा रखते हैं

महिला ने वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा कि ड्राइवर ने उन्हें सरप्राइज कर दिया और वह बहुत अच्छे इंसान हैं। वीडियो वायरल होने के बाद लोग जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि छोटी-छोटी खुशियां ही जिंदगी को खूबसूरत बनाती हैं। दूसरे ने कहा कि ऐसे लोग दुनिया में अच्छाई जिंदा रखते हैं।

कुछ यूजर्स ने मजाक में लिखा कि बेंगलुरु के ऑटो ड्राइवर या तो बहुत गुस्सैल होते हैं या बहुत प्यारे। वहीं कई लोगों ने कहा कि किसी अनजान इंसान की छोटी सी मेहरबानी भी दिन बना सकती है। यह वायरल वीडियो लोगों को यही संदेश दे रहा है कि दया और अपनापन दिखाने के लिए बड़े काम करने की जरूरत नहीं होती।

Bengaluru auto driver gifts flower to woman passenger heartwarming viral video kindness story

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 08, 2026 | 12:40 PM

Topics:  

  • Auto Rickshaw Drivers
  • Instagram Reel
  • Reels Video
  • Viral Video

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.