कुत्ते की पीठ पर टंकी बांधकर भरवाया पेट्रोल, वायरल वीडियो ने बढ़ाई चिंता
Bangladesh Fuel Crisis Viral Video : बांग्लादेश से एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें एक शख्स कुत्ते की पीठ पर टंकी बांधकर पेट्रोल भरवाता नजर आया।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Dog Petrol Tank Viral Video : ईंधन संकट के बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने लोगों को हैरान भी किया है और गुस्सा भी दिलाया है। बांग्लादेश से वायरल हो रहे इस वीडियो में एक शख्स पेट्रोल पंप पर अपने साथ एक कुत्ते को लेकर पहुंचता है, जिसकी पीठ पर एक टंकी बंधी होती है।
वीडियो में वह उसी टंकी में पेट्रोल भरवाने की कोशिश करता नजर आता है। यह अजीबोगरीब और चौंकाने वाला नजारा इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे देखकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
कुत्ते की पीठ पर बाइक की टंकी बांध पेट्रोल भरवाया
रिपोर्ट्स के मुताबिक, बांग्लादेश इस समय गंभीर ईंधन संकट से गुजर रहा है, जिसके कारण लोगों को पेट्रोल और डीजल के लिए लंबी लाइनों में इंतजार करना पड़ रहा है। ऐसे हालात में यह वीडियो सामने आया है, जिसमें व्यक्ति ने पेट्रोल ले जाने के लिए बेहद अलग तरीका अपनाया।
वीडियो में कुत्ता शांत खड़ा दिखाई देता है, जबकि आसपास मौजूद लोग इस नजारे को देखकर हैरान रह जाते हैं। कुछ लोग इसे रिकॉर्ड करते नजर आते हैं, जिससे यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया।
ये खबर भी पढ़ें : जंग के बीच म्यूजिक टीचर की आखिरी धुन, तबाही के बीच बजाया दर्दभरा सुर, वीडियो वायरल
लोगों ने इसे जानवरों के साथ गलत व्यवहार और क्रूरता करार दिया
वीडियो वायरल होने के बाद यूजर्स ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने इसे जानवरों के साथ गलत व्यवहार बताया और इसे क्रूरता करार दिया। एक यूजर ने लिखा कि “यह मजाक नहीं, टॉर्चर है,” वहीं दूसरे ने कहा कि “ऐसा करने वाले पर कार्रवाई होनी चाहिए।”
कुछ लोगों ने आसपास खड़े दर्शकों पर भी सवाल उठाए कि उन्होंने इस हरकत को रोकने की कोशिश क्यों नहीं की। यह वीडियो एक बार फिर दिखाता है कि वायरल कंटेंट के बीच इंसानियत और जिम्मेदारी को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए।
