पोरशे कार के बोनट पर सीमेंट घोलकर भरा गड्ढा, बेंगलुरु का वीडियो वायरल

Porsche Viral Video : बेंगलुरु में एक शख्स ने पोरशे कार के बोनट पर सीमेंट मिलाकर सड़क का गड्ढा भरा, वीडियो वायरल होने के बाद बहस छिड़ गई। यूजर्स इसे प्रमोशनल स्टंट करार दे रहे हैं और सवाल उठा रहे हैं।
A viral video shows a man using a Porsche to fill a pothole, sparking debate online.
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Pothole Repair Viral Video : सोशल मीडिया पर बेंगलुरु से एक चौंकाने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें एक शख्स लाल रंग की पोरशे कार रोकता है और उसके बोनट पर ही सीमेंट और पानी डालकर घोल तैयार करने लगता है।

इसके बाद वह उसी घोल को उठाकर सड़क के गड्ढे में भर देता है। पहली नजर में यह दृश्य लोगों को हैरान कर देता है, क्योंकि ऐसा लगता है कि वह अपनी महंगी कार को नुकसान पहुंचा रहा है।

गाड़ी के बोनट पर शख्स ने बनाया सीमेंट का घोल

हालांकि, वीडियो में कुछ ही देर बाद बड़ा ट्विस्ट सामने आता है। शख्स कार के बोनट से एक पारदर्शी परत हटाता है, जिससे पता चलता है कि कार का पेंट पूरी तरह सुरक्षित है।

दरअसल, यह एक खास तरह की सुरक्षा परत होती है जिसे Paint Protection Film (PPF) कहा जाता है। यह फिल्म कार को खरोंच और नुकसान से बचाती है। भारत में पोरशे जैसी लग्जरी कारों की कीमत लाखों से करोड़ों रुपये तक होती है, ऐसे में यह खुलासा लोगों को और भी चौंका देता है।

यूजर्स ने वायरल वीडियो को बताया प्रमोशनल स्टंट

वीडियो वायरल होने के बाद इस पर बहस छिड़ गई है। कुछ लोग इसे जिम्मेदारी का अच्छा संदेश बता रहे हैं कि हर व्यक्ति को अपने आसपास की समस्याओं को सुधारने के लिए आगे आना चाहिए।

सोशल मीडिया पर कई यूजर्स इसे प्रमोशनल स्टंट करार दे रहे हैं और सवाल उठा रहे हैं कि क्या इस तरह भरा गया गड्ढा लंबे समय तक टिक पाएगा। कुल मिलाकर यह वीडियो एक तरफ समाज को जागरूक करने की बात करता है, तो दूसरी तरफ मार्केटिंग के एंगल को भी उजागर करता है, जिससे यह चर्चा का विषय बना हुआ है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com