6 साल के आदित्य ने केजरीवाल से कह दी ऐसी बात, सुनकर हैरान रह गए दिल्ली के पूर्व CM! वायरल हुआ VIDEO

Aditya Viral Video: पटना छात्र प्रदर्शन से चर्चा में आए 6 साल के आदित्य ने अरविंद केजरीवाल से मुलाकात में पेपर लीक और छात्रों के अधिकारों पर बात की। वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है।
Arvind Kejriwal Aditya Meeting
पटना छात्र प्रदर्शन से चर्चा में आए 6 साल के आदित्य ने अरविंद केजरीवाल से मुलाकात कीसोर्स-सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • पटना छात्र प्रदर्शन से चर्चा में आए 6 साल के आदित्य ने अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की।

  • आदित्य ने पेपर लीक की आशंका जताते हुए बताया कि वह छात्रों का समर्थन करने प्रदर्शन में गया था।

  • इससे पहले आप सांसद संजय सिंह ने भी आदित्य से मुलाकात का वीडियो साझा किया था।

Arvind Kejriwal Se Mila 6 Saal Ka Aditya: पटना में छात्र प्रदर्शन के दौरान अपने बेबाक अंदाज से सुर्खियों में आया 6 साल का आदित्य एक बार फिर चर्चा में है। इस बार उसकी मुलाकात आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से हुई।

मुलाकात का वीडियो सामने आने के बाद आदित्य की बातें सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई हैं। बातचीत के दौरान बच्चे ने न सिर्फ दिल्ली में महिलाओं को बस यात्रा में मिलने वाली छूट का जिक्र किया, बल्कि पेपर लीक और छात्रों के अधिकारों पर भी अपनी बात रखी। उसकी बातें सुनकर केजरीवाल भी हैरानी जताते नजर आए।

आदित्य की बातों ने चौंकाया, केजरीवाल ने क्या किया सवाल?

अरविंद केजरीवाल ने रविवार को दिल्ली में आदित्य से मुलाकात की और इसका वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर साझा किया। वीडियो में आदित्य हाथ में तिरंगा लिए उनसे बातचीत करता दिखाई दे रहा है।

मुलाकात के दौरान आदित्य ने दिल्ली की पूर्व सरकार के कामकाज का जिक्र करते हुए अरविंद केजरीवाल से कहा कि 'जब आप मुख्यमंत्री थे, तब महिलाओं को बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा दी गई थी'। इतनी कम उम्र में सरकारी योजनाओं की जानकारी सुनकर केजरीवाल ने आश्चर्य जताया और उससे पूछा कि उसे इतनी सारी बातें कैसे पता हैं।

Arvind Kejriwal Aditya Meeting
जमीन पर गिरी कलम उठाकर सोशल मीडिया पर छा गए बिहार के मंत्री निशांत कुमार, JDU ने तेजस्वी पर क्यों साधा निशाना?

'कल मेरा भी पेपर लीक हो सकता था'- आदित्य

बातचीत के दौरान केजरीवाल ने आदित्य से पूछा कि वह पटना में छात्रों के प्रदर्शन के दौरान डाक बंगला चौराहे पर क्यों गया था। इस पर आदित्य ने बताया कि वह छात्रों का समर्थन करने पहुंचा था। जब केजरीवाल ने उससे पूछा कि इतनी छोटी उम्र में उसे वहां कौन लेकर गया था, तो आदित्य ने कहा कि वह खुद गया था।

उसने पेपर लीक होने की आशंका का जिक्र करते हुए कहा कि अगर ऐसा ही चलता रहा, तो कल उसका अपना पेपर भी लीक हो सकता है। इसी वजह से वह छात्रों के समर्थन में प्रदर्शन करने पहुंचा था। आदित्य की इस बात ने एक बार फिर उसकी उम्र और उसकी बेबाक सोच को लेकर लोगों का ध्यान खींचा है।

पटना में प्रदर्शन के दौरान चर्चा में आया था आदित्य

दसअसल बिहार की राजधानी पटना में छात्र प्रदर्शन के दौरान आदित्य अपने बेबाक बयानों के कारण सुर्खियों में आया था। प्रदर्शन से जुड़े घटनाक्रम के दौरान उसे पुलिस हिरासत में लिए जाने की खबर भी सामने आई थी।

इसके बाद उसका नाम सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गया। केजरीवाल के साथ बातचीत में आदित्य संविधान के अनुच्छेद 19 और हिरासत जैसे मुद्दों पर भी अपनी बात रखता दिखाई दिया।

Arvind Kejriwal Aditya Meeting
कॉकरोच के लिए बापू से लाठी मांगी, मिमिक्री कलाकार श्याम रंगीला का VIDEO वायरल; जंतर-मंतर पर तंज कसते दिखे

संजय सिंह भी कर चुके हैं आदित्य से मुलाकात

अरविंद केजरीवाल से पहले आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने भी शनिवार को आदित्य से मुलाकात की थी। संजय सिंह ने मुलाकात का वीडियो साझा करते हुए बताया था कि आदित्य तिरंगा फहराने के लिए दिल्ली आया है। संजय सिंह के साथ बातचीत के दौरान आदित्य ने तिरंगा फहराने को अपना मौलिक अधिकार बताया था।

इसके बाद केजरीवाल के साथ उसकी मुलाकात का वीडियो भी सामने आया, जिसमें वह छात्रों के मुद्दों और अपने विचारों पर खुलकर बात करता नजर आया। कम उम्र में छात्र हितों, पेपर लीक और अधिकारों जैसे मुद्दों पर आदित्य की बेबाकी ने उसे सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना दिया है।

Navbharat Live
navbharatlive.com