कॉकरोच के लिए बापू से लाठी मांगी, मिमिक्री कलाकार श्याम रंगीला का VIDEO वायरल; जंतर-मंतर पर तंज कसते दिखे

Jantar Mantar Protest: कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के बीच मिमिक्री कलाकार ने प्रदर्शन पर तंज कसते हुए वीडियो बनाया है। वीडियो में वे महात्मा गांधी से लाठी मांगते हुए दिखाई दे रहे हैं।
shyam rangila viral video
मिमिक्री कलाकार श्याम रंगीला का तंजसोर्स- (@ShyamRangeela)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • मिमिक्री कलाकार श्याम रंगीला का वीडियो वायरल हो रहा है

  • बापू से कॉकरोच के लिए लाठी मांगते दिख रहे हैं

  • लंदन में बना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है

  • प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर तंज कसता वीडियो

Mimicry Artist Shyam Rangeela Viral: भारतीय निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर देशभर में प्रदर्शन हो रहे हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग के साथ दिल्ली सहित कई शहरों में विरोध प्रदर्शन और इसके दौरान हिरासत की खबरे आ रही हैं। लेकिन इस बीच मिमिक्री आर्टिस्ट श्याम रंगीला ने ब्रिटेन के मैनचेस्टर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आवाज और अंदाज में एक नया व्यंग्यात्मक वीडियो जारी किया है।

वीडियो में वे महात्मा गांधी की मूर्ति के सामने खड़े होकर जंतर-मंतर प्रदर्शनों और देश की मौजूदा स्थिति पर तीखा तंज कसते नजर आते हैं। यह क्लिप शुक्रवार, 16 अक्टूबर को उनके आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट की गई और तेजी से वायरल हो रही है।

बापू से लाठी मांग रहा

वीडियो में श्याम रंगीला मोदी की स्टाइल में बोलते हुए कहते हैं कि बापू, भारत में आपसे मिलने का सही समय नहीं लग रहा है। इसलिए मैनचेस्टर में आपसे मिलने आया हूं। वे आगे कहता है कि भले ही गांधी जी ने अहिंसा का पाठ पढ़ाया हो, लेकिन देशहित में मुझे हिंसा का पाठ पढ़ाना पड़ रहा है। और इसलिए आपसे मिलने आया हूं।

वीडियो में सबसे चर्चित हिस्सा वह है जब वे मूर्ति से लाठी मांगते हुए कहता है कि आपसे लठ लेने आया हूं क्योंकि भारत के सारे लठ कॉकरोच को मारने में लगा दिए हैं।

बीजेपी सरकार पर कटाक्ष करते वीडियो

व्यंग्य का यह वीडियो ऐसे समय में जारी किया गया है जब दिल्ली के जंतर-मंतर पर मुख्य चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन और इस्तीफे की मांग की गई है। इस प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस पर दुर्व्यवहार और गलत तरीके से डिटेन करने का आरोप लगा रहा है। श्याम रंगीला इससे पहले कई बार मंच पर पहुंचकर मोदी की मिमिक्री में छात्रों को संबोधित कर चुके थे। जुलाई में छात्र आंदोलन को लेकर भी उन्होंने पुलिस कार्रवाई और आंसू गैस के इस्तेमाल को लेकर मिमिक्री की। अब मैनचेस्टर वाले इस वीडियो में लाठी और कॉकरोच के जरिए हाल के घटनाक्रम पर कटाक्ष करते दिखते हैं।

shyam rangila viral video
वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान: नागपुर में कांग्रेस का चुनाव आयोग के खिलाफ हल्ला बोल, निकाली बाइक रैली

पिछले कई सालों से आलोचनात्मक वीडियो बनाया

वीडियो में वे गांधी की मूर्ति के पास हाथ जोड़ते, पैर छूते और मोदी की तरह भाईयों-बहनों वाले अंदाज में बात करते नजर आते हैं। बैकग्राउंड में मैनचेस्टर का ऐतिहासिक चर्च और इमारतें साफ दिख रही हैं। श्याम रंगीला राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले से ताल्लुक रखते हैं। वे पिछले कई सालों से प्रधानमंत्री मोदी की आवाज की हूबहू नकल करने के लिए जाने जाते हैं।

2017 में ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ में उनकी मिमिक्री काफी चर्चित हुई थी, हालांकि वह एपिसोड प्रसारित नहीं हुआ था। बाद में उन्होंने यूट्यूब और सोशल मीडिया पर कई व्यंग्यात्मक वीडियो बनाए।

shyam rangila viral video
जंतर-मंतर के प्रदर्शन पर बने वीडियो गेम वायरल, कभी पुलिस से बचना तो कभी भीड़ जुटाना है चुनौती

पीएम मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ने की कोशिश

2024 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने वाराणसी से मोदी के खिलाफ नामांकन भरने की कोशिश भी की थी, जो खारिज हो गई थी। इस नए वीडियो में व्यंग्य का स्तर पहले से ज्यादा तीखा है। कई यूजर्स इसे वर्तमान राजनीतिक माहौल और प्रदर्शनों पर कटाक्ष मान रहे हैं, जबकि कुछ इसे सिर्फ कॉमेडी बता रहे हैं।

वीडियो पोस्ट होने के कुछ ही घंटों में हजारों लाइक्स और शेयर मिल चुके हैं। श्याम रंगीला पिछले कुछ समय से यूरोप की यात्रा पर हैं। उन्होंने हाल ही में डबलिन और फ्रैंकफर्ट के भी व्लॉग शेयर किए थे। मैनचेस्टर वाला यह क्लिप उनके यूके दौरे का हिस्सा है। वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा है, “दिल्ली में लट्ठ कम पड़ गए इसलिए अहिंसा के पुजारी से लट्ठ मांगा है”

Navbharat Live
navbharatlive.com