आपत्तिजनक इशारा करता पाकिस्तानी अधिकारी (फोटो सौजन्य- सोशल मीडिया)
लंदन: पहलगाम आतंकी हमले को लेकर पूरी दुनिया में पाकिस्तान की बदनामी हो रही है। लेकिन पाकिस्तान लगातार न सिर्फ खुद को पाक साफ बताने की कोशिश कर रहा है, बल्कि भारत को ही इस हमले का जिम्मेदार बता रहा है।
इसी बीच सोशल मीडिया पर लंदन में मौजूद पाकिस्तानी दूतावास से का एक वीडियो सामने आया है जिसे लेकर पाकिस्तान की एक बार फिर लानत-मलामत हो रही है। वीडियो में एक पाकिस्तानी आधिरकारी शांतिपूर्वक तरीके से विरोध कर रहे भारतीयों का तरफ आपत्तिजनक इशारा करते नजर आ रहा है।
पहलगाम हमले के विरोध लंदन में रहने वाले भारतीय हिन्दू शुक्रवार को पाकिस्तानी दूतावास के बाहर पाकिस्तानी सरकार के खिलाफ अपना विरोध जताने के लिए शांतिपूर्वक तरीके से प्रदर्शन रहे थे।
इसी बीच पाकिस्तानी दूतावास में तैनात एक सैन्य अधिकारी ने भारतीयों की तरफ गला काटने का इशारा किया। जो प्रदर्शन रहे लोगों के कैमरे में कैद हो गया।भारतियों की ओर आपत्तिजनक इशारा करने वाले अधिकारी का नाम अताशे कर्नल तैमूर राहत बताया जा रहा है। कर्नल राहत पाकिस्तानी दूतावास में सेना और वायु सलाहकार के रूप में काम कर रहा है।
पाकिस्तानी दूतावास के बाहर प्रदर्शन कर रहे भारतीय के अनुसार कर्नल तैमूर ने गला काटने का इशारा भारतीयों को उकसाने के लिए किया था। लेकिन भारतीयों ने भारतीय ने अपना शांतिपूर्वक प्रदर्शन जारी रखा। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि प्रदर्शन के दौरान तैमूर लगातार दूतावास की बालकनी में खड़े होकर आपत्तिजनक इशारा कर रहे थे।
#BREAKING: Pakistan Army Defence Attache in London gestures towards Indian protestors to slit their throat publicly. This is Colonel Taimur Rahat of Pakistan Army, Air and Army Attache at Pakistan’s Mission in UK. No difference between a thug illiterate terrorist at this coward. pic.twitter.com/eZdRxqBN4q — Aditya Raj Kaul (@AdityaRajKaul) April 25, 2025
इस पूरी घटना की फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें साफ देखा जा सकता है कि कर्नल तैमूर पाकिस्तानी दूतावास के अंदर से बालकनी में आते है और उनके हाथ में विंग कमांडर अभिनंदन की तस्वीर है। जिस पर लिखा था ‘Chai is Fantastic’, इसके बाद कर्नल तैमूर ने भारतीयों की ओर गला काटने का इशारा करता है।
पहलगाम आतंकी हमले से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
भारतीय वायु सेना में तैनात विंग कमांडर अभिनंदन ने पुलवामा हमले के बाद आतंकियों के खिलाफ उन्होंने बालाकोट एयर स्ट्राइक के लिए उड़ान भरी थी। लेकिन इस दौरान उनका विमान क्षतिग्रस्त हो गया था और वे घायल हो गए थे। जिसके बाद पाकिस्तानी सेना ने उन्हें पकड़ लिया था, लेकिन बाद में भारत के दबाव में अभिनंदन को रिहा किया गया।