- Hindi News »
- Viral »
- Amritsar Woman Confronted Three Robbers Whole Incident Record In Cctv Video Viral On Social Media
अमृतसर में तीन लुटेरों से अकेले भिड़ गई महिला, वायरल सीसीटीवी फुटेज में देखिए फिल्मी सीन जैसा वाकया
अमृतसर के वेरका इलाके में तीन लुटेरों ने स्टार एवेन्यू में स्थित एक घर में लूटपाट करने की कोशिश की। जहां उनकी कोशिश तब नाकाम रही जब एक महिला उनसे अकेले ही भिड़ गई। महिला की हिम्मत के सामने लुटेरों की हालात खराब हो गई। इस पूरी घटना का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
- Written By: अभिषेक सिंह

हिला ने लुटेरों का किया सामना (सोर्स: वीडियो)
अमृतसर: इन दिनों लूटपाट के वारदात काफी बढ़ गए हैं। जिसके वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होते हैं। आज हम एक ऐसे ही वीडियो के बारे में आपको बताने जा रहे हैं, जहां आप एक महिला के हिम्मत की तारीफ करेंगे, जिसने अकेले लुटेरों का सामना किया और उनकी कोशिशों को विफल किया। यह घटना पंजाब के अमृतसर की है।
अमृतसर के वेरका इलाके में तीन लुटेरों ने स्टार एवेन्यू में स्थित एक घर में लूटपाट करने की कोशिश की। जहां उनकी कोशिश तब नाकाम रही जब एक महिला उनसे अकेले ही भिड़ गई। महिला की हिम्मत के सामने लुटेरों की हालात खराब हो गई। इस पूरी घटना का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो किसी फिल्मी सीन से कम नहीं है।
Robbers tried to loot a house, But the robbers could not do anything in front of the Brave Woman present in the house. The brave woman single-handedly overpowered three robbers🫡, Amritsar
pic.twitter.com/NQuAwauAYf — Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) October 1, 2024
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला ने जैसे ही देखा कि उसके घर में लुटेरे घूसने वाले हैं, वैसे ही वह दरवाजे के तरफ भागी और अपनी पूरी ताकत लगाकर गेट बंद करने लगी। उसके बाद देखा जा सकता है कि लुटेरे भी दरवाजा खोलने की पूरी कोशिश करते हैं लेकिन महिला की ताकत के सामने वह नाकाम हो जाते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
अप्रैल फूल के नाम पर खतरनाक प्रैंक, दोस्तों को ‘स्नो स्प्रे आइसक्रीम’ खिलाने का वीडियो वायरल
रूस की ट्रैवलर ने भारत के शहरों को दी सेफ्टी रेटिंग, जानिए किस शहर को मिली, कितनी रेटिंग
रात 3 बजे फंसी लड़की की ऐसे हुई मदद, बस ड्राइवर और रैपिडो राइडर ने जीता दिल
चलती ट्रेन में लग गई सब्जी मंडी, वीडियो देखकर लोग बोले- ये है असली ‘ट्रेन मार्केट’
आगे वीडियो में देखने मिलता है कि मां के चिल्लाने की आवाज सुनकर दो छोटे-छोटे बच्चे भी वहां आ जाते हैं। तभी महिला सोफा खींचकर दरवाजे पर लगा देती है, ताकि गेट खुल ना पाए। उसके बाद वह अपना फोन उठाकर किसी को कॉल मिलाने लगती है। हालांकि तब तक लुटेरे फरार हो जाते हैं।
यह भी पढ़ें:- गौरव तनेजा से तलाक पर रितु राठी ने चुप्पी तोड़ते हुए जारी किया वीडियो, वायरल हो रहा Divorce Reality check
सोशल मीडिया पर इस वीडियो के वायरल होते ही नेटिजन्स काफी तेजी से इस पर रिएक्ट कर रहे हैं। यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जहां लोग महिला की बहादुरी और उसके सूझबूझ की तारीफ कर रहे हैं। हर कोई उसके फुर्ती की सराहना कर रहा है। जिस तरह से उसने अकेले तीन लुटेरों से सामना किया वह काबिल-ए- तारीफ है।
जांच में जुटी पुलिस
सीसीटीवी पर कैद हुई इस पूरी घटना को पुलिस अब महत्वपूर्ण सबूत मानकर जांच पड़ताल में जुट गई है। लुटेरों की कोशिश तो विफल हो गई, लेकिन इस वारदात से पूरा परिवार काफी डरा हुआ है। महिला की बहादुरी की वजह से बच्चों को नुकसान नहीं पहुंचा और ना ही घर के कीमती सामानों को कुछ हुआ, लेकिन फिर भी परिवार फिलहाल मानसिक तनाव में है।
Amritsar woman confronted three robbers whole incident record in cctv video viral on social media
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
क्या सच में महाराज सगर के 60,000 बेटे थे? असली कहानी जानकर बदल जाएगी सोच
Apr 07, 2026 | 07:41 PMBengal Election: सांप पर भरोसा कर लेना, लेकिन BJP पर नहीं, ममता की जनता को चेतावनी; चुनाव से पहले गरमाया माहौल
Apr 07, 2026 | 07:33 PMTulsi Drying Signs: खतरे की घंटी! भूलकर भी न करें इन संकेतों को नजरअंदाज।
Apr 07, 2026 | 07:21 PMFIFA World Cup 2026: लगातार तीसरी बार फुटबॉल के इस महाकुंभ में जगह नहीं बना पाई इटली, तय हुईं सभी 48 टीमें
Apr 07, 2026 | 07:21 PM‘एक ही रात में खत्म हो सकता सब’, USS अब्राहम लिंकन से उड़े लड़ाकू विमान, दुनिया में मचा हड़कंप
Apr 07, 2026 | 07:16 PMअकोला मनपा के जलापूर्ति विभाग पर संकट: सालभर में मात्र 13.25 करोड़ की वसूली, खर्च के मुकाबले आय बेहद कम
Apr 07, 2026 | 07:15 PMअब बच्चों का स्क्रीन टाइम बनेगा स्मार्ट, Netflix Playground ऐप लॉन्च
Apr 07, 2026 | 07:01 PMवीडियो गैलरी

असम को बेच दिया! राहुल गांधी का पीएम मोदी पर बड़ा हमला, अमेरिका-भारत डील को बताया देश के साथ धोखा
Apr 07, 2026 | 02:17 PM
इंदौर में दबंगई का वीडियो ! रेडिशन चौराहे पर पेट्रोल पंप कर्मचारी को सरेआम पीटा, पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल
Apr 06, 2026 | 10:12 PM
शर्मनाक! मुंबई में महिला टॉयलेट के अंदर चल रहा था कैफे, वीडियो वायरल होने के बाद BMC ने लिया एक्शन
Apr 06, 2026 | 10:08 PM
Basti में ब्राह्मण नेता अभयदेव शुक्ला पर एफआईआर, सीएम योगी पर की थी टिप्पणी
Apr 06, 2026 | 10:02 PM
जनता की उम्मीदों को ‘थैले’ में भर रहे थे कलेक्टर साकेत मालवीय, तभी सिंधिया ने लगा दी क्लास! देखें पूरी VIDEO
Apr 06, 2026 | 09:53 PM
BJP खाली सिलेंडर दे सकती है, भरे हुए नही, अखिलेश यादव का तंज; बोले- चुनाव बाद बढ़ेंगी तेल की कीमतें- VIDEO
Apr 06, 2026 | 09:27 PM














