Image-Twiiter - @TheFigen_
नई दिल्ली: इंटरनेट की दुनिया में रोजाना हम कई तरह के वीडियो देखते है उनमें से कुछ वीडियो ऐसे होते है जो दिलों को छू लेते है। ऐसी ही एक वीडियो क्लिप इन दिनों लोगों की चेहरे पर मुस्कान ला रही है। इस वीडियो को एक बार देखने के बाद आप अपनी नजरें इस पर से नहीं हटा पाएंगे। आइए जानते है इस वायरल वीडियो के बारे में…
जैसा की हम सब जानते है दो दिन में मई समाप्त हो जाएगा और जून शुरू होगा है। लेकिन भीषण गर्मी अभी भी कम नहीं हुई है। इस भीषण गर्मी से मनुष्य, पशु-पक्षी सभी सहमे हुए हैं। यह गर्मी का मौसम सभी को समान रूप से आहत करता है। इस गर्मी में पक्षियों के लिए घर के बाहर पानी, छत पर या बालकनी में रखना चाहिए, ताकि पक्षियों को भी पानी मिल सके। लेकिन इस कड़ी धूप में एक चिड़िया का ऐसा वीडियो सामने आया है जो दिल को ठंडा कर देता है। जो देखने के बाद यकीनन किसी का भी दिन खास हो जाएगा।
तेजी से वायरल हो रहे एक वीडियो में आप देख सकते हैं कि फव्वारे पर एक हमिंगबर्ड पानी की उड़ती बूंदों के ऊपर उड़ने का मजा ले रही है। इस पक्षी को देखकर ऐसा लगता है कि यह फव्वारे पर उड़ती पानी की बूंदों में उड़कर भीग कर अपने मन को शांत कर री है। यह बर्ड इस तरह से खुद को रिफ्रेश करना पसंद कर रही है। यही वजह है कि लोग इस वीडियो को न सिर्फ देख रहे हैं बल्कि एक-दूसरे के साथ शेयर भी कर रहे हैं।
Aweeeeeeeee this is so beautiful. pic.twitter.com/Nitzmrl0mo — Figen (@TheFigen_) May 27, 2023
बता दें कि इस वीडियो क्लिप को ट्विटर पर @TheFigen_ नामक अकाउंट द्वारा पोस्ट किया गया था। लिखे जाने तक इस वीडियो को तीन लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट कर चुके हैं। एक यूजर ने कमेंट किया, ‘मैं इस वीडियो को सेव करने जा रहा हूं ताकि भविष्य में इसका लुत्फ उठा सकूं।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘पक्षियों को अपने पैरों में गर्मी महसूस होती है, वे अपने पैरों और शरीर को गीला कर देते हैं। शांत रखें। इसके अलावा और भी कई लोगों ने इस पर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है।