Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अखिलेश यादव की नाक क्यों है टेढ़ी, यक्ष प्रश्न का मिल गया जवाब…सपा सुप्रीमो ने खुद किया खुलासा-देखें वीडियो

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने देश में अपनी राजनीतिक सूझ-बूझ का शानदार नमूना 2024 के चुनाव में पेश किया। इससे उनकी लोकप्रियता में तेजी से बढ़ोत्तरी हुई है।

  • Written By: Saurabh Pal
Updated On: Mar 07, 2025 | 08:38 PM

पत्नी डिंपल यादव के साथ अखिलेश यादव (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

लखनऊः समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने देश में अपनी राजनीतिक सूझ-बूझ का शानदार नमूना 2024 के चुनाव में पेश किया। इससे उनकी लोकप्रियता में तेजी से बढ़ोत्तरी हुई है। लोकसभा चुनाव में सपा ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। इससे पहले मुलायम सिंह यादव के हाथों में पार्टी की कमान थी। वह यूपी में बहुत ज्यादा लोकप्रिय थे। इसके बावजूद भी वह पार्टी को लोकसभा चुनाव में 35 से अधिक सीटें नहीं जिता पाए।

अखिलेश यादव और मुलायम सिंह यादव को करीब से जानने वाले नेताओं का कहना है कि पिता-पुत्र में काफी समानताएं हैं, जिसमें चेहरे से लेकर राजनीतिक सूझ-बूझ और व्यवहार तक की बात करते हैं। हालांकि इसके साथ वो लोग यह भी कहते हैं कि मुलायम सिंह की बात ही कुछ और थी। उनका औरा बहुत बड़ा था।

लेकिन एक बात और बात है जिसके बार में सब जानना चाहते हैं। इसमें उनके समर्थक और आलोचक सब शामिल हैं, वो उनकी नाक है। अक्सर विपक्षी दल के लोग उनकी नाक को लेकर दबी जबान में बोलते हैं। हालांकि कभी किसी ने इस पर खुलकर बात करने की हिम्मत नहीं दिखाई।

सम्बंधित ख़बरें

₹77 लाख की सड़क और उद्घाटन से पहले ही उखड़ी! सांसद डिंपल यादव का योगी सरकार पर बड़ा हमला- VIDEO

‘भाजपा की सोच ही काला-कारोबारी है’, तेल और गैस संकट के बीच अखिलेश यादव ने कही बड़ी बात; BJP को बताया अवसरवादी

60 साल बाद खुला बड़ा राज! भारत में वोटर बनकर जी रहा था मलेशियाई नागरिक; आजमगढ़ पुलिस ने किया गिरफ्तार

‘एक कचौड़ी, एक समोसा…अब गैस पर नहीं भरोसा’, LPG संकट पर अखिलेश यादव ने कसा तंज

दरअसल अखिलेश यादव की नाक थोड़ी सी टेढ़ी है। ऐसा क्यों है ? इसका जवाब खुद अखिलेश यादव ने दिया है। यादव का एक पुराना वीडियो सामने आया है। जिसमें वह अपनी टेढ़ी नाक को लेकर खुलासा कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि फुटबाल खेलते समय उनकी नाक पर चोट लग गई थी। उसी समय से नाक टेढ़ी है। उन्होंने कहा कि पिता जी मुझे लेकर डॉक्टर के पास गए थे। थोड़ा बहुत इलाज करने के बाद डॉक्टर ने पूछा कि क्या आपकी शादी हो गई है। इस पर सपा सुप्रीमो ने हां कहा। इस पर डॉक्टर ने कहा फिर कोई जरूरत नहीं ठीक कराने की।

हर चीज ‘ईगो’ पर ना लेने की खूबी अखिलेश यादव से सीखना चाहिए। •डॉ कक्कड़: तुम्हारी शादी हो गई?
•अखिलेश यादव: हां, मेरी शादी हो गई।
•डॉ कक्कड़: तो अब (नाक) ठीक करवाने की जरूरत नहीं है। pic.twitter.com/jGpXVN6Wwg
— Luffy (@luffyspeaking) March 7, 2025

अखिलेश यादव बताते हैं कि नाक ठीक करायी जा सकता है, लेकिन मैंने कभी ज्यादा ध्यान नहीं दिया। इत्तेफाक से उसके बाद मैं मुख्यमंत्री बन गया। इसके बाद हमने इसे लकी मान लिया। वहीं कुछ लोगों को यह भी लगता है कि मुलायम सिंह यादव की भी नाक टेढ़ी थी। इसी वजह से अखिलेश की भी नाक टेढ़ी है, लेकिन ऐसा नहीं है।

Akhilesh yadav revealed about his crooked nose

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 07, 2025 | 08:38 PM

Topics:  

  • Akhilesh Yadav
  • Samajwadi Party
  • Uttar Pradesh News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.