वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

पहली बार अपनी मां को उड़ाकर ले गया एयर इंडिया का पायलट, भावुक कर देगा वीडियो

Air India Pilot : एयर इंडिया के पायलट तनिष अरोड़ा ने अपने करियर का सबसे खास पल तब जिया, जब उन्होंने पहली बार अपनी मां को उसी फ्लाइट में सफर कराया जिसे वह खुद उड़ा रहे थे।

हितेश तिवारी

Pilot Flies Mother : हर मां का सपना होता है कि वह अपने बच्चों को जीवन में आगे बढ़ते हुए देखे, लेकिन कभी-कभी बच्चों की सफलता ऐसे पल भी लेकर आती है जो जिंदगीभर याद रहते हैं। ऐसा ही एक भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एयर इंडिया के पायलट तनिष अरोड़ा ने पहली बार अपनी मां को उस फ्लाइट में सफर कराया जिसे वह खुद ऑपरेट कर रहे थे।

दिल्ली में तैनात पायलट तनिष ने इस खास पल का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया, जिसे देखकर हजारों लोग भावुक हो गए। वीडियो की शुरुआत में वह अपनी पायलट यूनिफॉर्म पहनते हुए कहते हैं, "आज की फ्लाइट मेरे लिए बेहद खास है, क्योंकि पहली बार मैं अपनी मां को उस विमान में लेकर जा रहा हूं जिसे मैं खुद उड़ाने वाला हूं।"

एयर इंडिया का पायलट ने मां को सफर कराया

वीडियो में मां-बेटे को एयरपोर्ट के लिए कैब से जाते हुए भी देखा जा सकता है। रास्ते में तनिष अपनी मां से पूछते हैं कि उन्हें कैसा महसूस हो रहा है, जिस पर वह मुस्कुराते हुए सिर्फ इतना कहती हैं, "मैं बहुत उत्साहित हूं।" एयरपोर्ट पहुंचने के बाद दोनों साथ में टर्मिनल तक जाते हैं। बोर्डिंग से पहले तनिष अपनी मां से पूछते हैं कि उड़ान से पहले वह उन्हें क्या कहना चाहेंगी।

इस पर मां का जवाब बेहद सादा लेकिन दिल छू लेने वाला होता है- "अच्छे से और सुरक्षित उड़ाना।" इसके बाद तनिष फ्लाइट की तैयारी के लिए चले जाते हैं, जबकि उनकी मां यात्री के रूप में विमान में सवार होती हैं।

मां-बेटे का यह भावुक वीडियो हुआ वायरल

वायरल वीडियो शेयर करते हुए तनिष ने लिखा कि "जिस मां ने बचपन में मेरा हाथ पकड़कर मुझे चलना सिखाया, आज उसी मां को आसमान की सैर कराना मेरे जीवन का सबसे बड़ा सम्मान है। वह हमेशा मेरी सबसे पसंदीदा यात्री रहेंगी।"

इस वीडियो ने सोशल मीडिया यूजर्स को भावुक कर दिया। कई लोगों ने लिखा कि किसी भी पायलट के लिए अपने माता-पिता को खुद उड़ाना एक सपने के सच होने जैसा होता है। वहीं कई माता-पिता ने भी इच्छा जताई कि उन्हें भी एक दिन अपने बच्चों के साथ ऐसा ही यादगार पल जीने का मौका मिले।

Explainer: जिनपिंग के भारत आने पर क्यों छाया सस्पेंस? पहले भी दे चुके हैं धोखा, इस बार क्या है बीजिंग का इरादा

JPSC भर्ती घोटाले का सबसे बड़ा खुलासा! 12 लाख में बिकती थीं CDPO सीटें, CID के सामने अभय तिवारी का कबूलनामा

इत्र कारोबारियों की चमकी किस्मत! रेलवे ने हटाया सालों पुराना बैन, अब देशभर में महकेगी खुशबू

बाबा नीम करौली के आश्रम व संपत्ति पर छिड़ा विवाद, नातिनें पहुंचीं कलेक्ट्रेट; राजस्व अभिलेखों की जांच की मांग

खुद ही पागल हैं हिमंता बिस्वा सरमा... राहुल गांधी पर टिप्पणी को लेकर कांग्रेस सांसद का पलटवार