अबू धाबी में सफेद बाज ने मचाई सनसनी, 1.5 मिलियन दिरहम में हुई नीलामी, कीमत करीब ₹3.85 करोड़

Rare White Falcon : अबू धाबी में एक बेहद दुर्लभ सफेद बाज 1.5 मिलियन दिरहम यानी करीब ₹3.85 करोड़ में नीलाम हुआ। इसी बीच शैखा अल मंसूरी और उनके अंकल का वीडियो वायरल है।
rare pure-white falcon was auctioned for around Rs 3.85 crore in Abu Dhabi.
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट(सोर्स - सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Falcon Auction : अबू धाबी में एक बेहद दुर्लभ और पूरी तरह सफेद बाज ने सबका ध्यान खींच लिया है। अबू धाबी इंटरनेशनल हंटिंग एंड इक्वेस्ट्रियन एग्जिबिशन (ADIHEX) 2026 में आयोजित बाजों की नीलामी में Ultra White Pure Gyr Garmousha नस्ल के एक बाज के बच्चे को 1.5 मिलियन दिरहम में बेचा गया। भारतीय मुद्रा में इसकी कीमत करीब 3.85 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

इस नीलामी ने बाज पालने और शिकार के शौकीनों के बीच खास चर्चा पैदा कर दी। बताया गया कि यह बेहद दुर्लभ बाज अमेरिका के Mark Moglich Falcon Farm का था। इसकी सबसे बड़ी खासियत इसका पूरी तरह सफेद रंग और अलग तरह की शारीरिक बनावट थी। बाज का वजन करीब 1 किलोग्राम और लंबाई लगभग 16.5 इंच बताई गई है।

दुर्लभ सफेद बाज ₹3.85 करोड़ में नीलाम

इसी प्रदर्शनी से जुड़ा एक और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें युवा फाल्कन उत्साही शैखा अल मंसूरी अपने अंकल के साथ नजर आ रही हैं। वायरल वीडियो में शैखा से जब पूछा जाता है कि उन्हें बाज और पक्षियों के बारे में किसने सिखाया, तो वह जवाब देती हैं- “मेरे अंकल।” इसके बाद उनके पास खड़े व्यक्ति भी बताते हैं कि वह शैखा के अंकल हैं।

बताया गया कि शैखा अपने अंकल के साथ ADIHEX 2026 में पहुंची थीं। यह प्रदर्शनी बाज पालन, शिकार और घुड़सवारी से जुड़े लोगों को एक मंच देती है। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स दोनों के बीच के रिश्ते और शैखा के पक्षियों के प्रति लगाव की तारीफ कर रहे हैं।

वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में

हालांकि, सोशल मीडिया पर यह दावा भी किया जा रहा है कि शैखा के अंकल ने उनकी इच्छा पूरी करने के लिए 1.5 मिलियन दिरहम वाला दुर्लभ बाज खरीद लिया। लेकिन सामने आए वीडियो में मुख्य रूप से शैखा अपनी पक्षियों के प्रति रुचि और अपने अंकल के बारे में बात करती दिखाई देती हैं।

फुटेज से यह स्पष्ट रूप से साबित नहीं होता कि वही बाज शैखा के लिए उनके अंकल ने खरीदा था। दूसरी ओर, ADIHEX 2026 की नीलामी में 1.5 मिलियन दिरहम की कीमत में सफेद बाज की बिक्री अपने आप में बड़ी घटना रही। दुर्लभ रंग, नस्ल और खास शारीरिक विशेषताओं के कारण इस बाज ने खरीदारों और फाल्कनरी के शौकीनों का खास ध्यान खींचा।

rare pure-white falcon was auctioned for around Rs 3.85 crore in Abu Dhabi.
पूरा शरीर अंदर, सिर्फ सिर बाहर...दिल्ली हादसे का खौफनाक VIDEO आया सामने
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com