बुर्का पहनकर प्रेमिका से मिलने पहुंचा आशिक, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक इंसान बुर्का पहने नजर आ रहा था। शुरुआत में यह समझ नहीं आ रहा था कि वो कोई महिला है या पुरुष है। हालांकि वहां मौजूद लोगों ने उसके चलने के ढ़ंग से उसे पकड़ लिया। जिसके बाद आसपास की भीड़ इकट्ठी हो गई। मुरादाबाद का ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
- Written By: शानू शर्मा
मुरादाबाद वायरल वीडियो
लखनऊ: सोशल मीडिया पर आए दिन एक नया वीडियो वायरल होता रहता है। कोई वीडियो आपको हंसता है और कुछ वीडियो को देख आप रो देते हैं। हालांकि कुछ वीडियो ऐसा भी होता है जिसे देख समझ नहीं आता कि इसपर क्या रिएक्शन देना है। ऐसा ही एक नया वीडियो मुरादाबाद से वायरल हो रहा है।
इस वीडियो में एक आशिक बुर्का पहनकर अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचा था। जिसे लोगों ने पकड़ लिया। इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने उसकी क्लास लगा दी। जिसके बाद इसकी शिकायत पुलिस से कर दी गई।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक इंसान बुर्का पहने नजर आ रहा था। शुरुआत में यह समझ नहीं आ रहा था कि वो कोई महिला है या पुरुष है। हालांकि वहां मौजूद लोगों ने उसके चलने के ढ़ंग से उसे पकड़ लिया। जिसके बाद आसपास की भीड़ इकट्ठी हो गई। लोगों ने जब उसका बुर्का हटाए तो सभी लोग दंग रह गएं। कुछ लोगों ने इसे मजाक के तौर पर लिया। वहीं कुछ लोग इस मामले को काफी गंभीरता से लिए।
सम्बंधित ख़बरें
जबलपुर में ताश के पत्तों की तरह भरभराकर गिरी 60 साल पुरानी इमारत, 7 मजदूरों ने भागकर बचाई जान; VIDEO वायरल
भोपाल किसान आंदोलन का असर! 2 से 3 किलोमीटर पैदल चलने को मजबूर हुए छात्र, राजधानी में मचा हड़कंप, देखें VIDEO
काशी में टूटी मजहब की दीवारें, गुरु पूर्णिमा पर मुस्लिम समाज ने आरती उतारकर गुरु दीक्षा ली; देखें VIDEO
गटर छाप हरकतों को नॉर्मलाइज नहीं होने दूंगी…प्रदर्शनकारियों की अश्लील हरकतों पर कंगना रनौत की दो टूक- VIDEO
पकड़े जाने के बाद उस शख्स ने बताया कि वो अपनी प्रेमिका से मिलने आया था। हालांकि लोग उसे बच्चा चोर समझकर पिटाई कर रहे थे। बाद में उस शख्स को पुलिस के हवाले कर दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मुरादाबाद पुलिस ने रिप्लाई करते हुए पुरे मामले की जानकारी दी है।
#BREKING 🚨 Look way' UP उत्तर प्रदेश के जिला मुरादाबाद में गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए चांद भूरा नामक युवक बुर्का पहनकर पहुंच गया। लोगों को शक हुआ और उसे पकड़ लिया।
तलाशी में एक लाइटर पिस्टल भी मिली। फिर उसकी पिटाई हुई। पुलिस को सौंप दिया गया। #Muradabad #Burka #Hijab… pic.twitter.com/jcG6ggJHwq — IND Story's (@INDStoryS) September 2, 2024
यह भी पढ़ें- पाकिस्तान में व्यापार करना पड़ा भारी, ओपनिंग होते ही लोगों ने लूट लिया शॉपिंग मॉल
पुलिस ने दी जानकारी
पुलिस ने बताया कि शनिवार को युवक अपनी प्रेमिका से मिलने बुर्के में पहुंचा था। जिसको वहां के लोगों ने पकड़ लिया था। सूचना मिलने के बाद आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने बताया कि युवक के पास से तमाचे के आकार का गैस लाइटर भी मिला था। वायरल हो रहे इस वीडियो पर लोगों ने अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दी है।
एक यूजर ने लिखा कि जब दिन खराब हो तो कुछ ऐसा ही होता है। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा किस्मत खराब है साहब नियत नहीं। हालांकि कुछ लोगों ने इस तरह के मामले पर चिंता जाहिर करते हुए सावधान रहने की हिदायत दी है।
