बाढ़ में बहकर घर आया मगरमच्छ, गोद में लेकर स्कूटर पर बैठा युवक
वडोदरा में लगातार बारिश के कारण बाढ़ जैसी स्थिति देखने को मिली। इस बाढ़ में मगरमच्छ का आतंक देखने को मिला। सोशल मीडिया पर ऐसी कई तस्वीरें आई जिसमें घर के छत तक मगरमच्छ पहुंच गया। एक नया वीडियो वायरल हो रहा है जिमें एक शख्स एक मगरमच्छ को गोद में उठाए स्कूटर पर बैठा नजर आ रहा है।
- Written By: शानू शर्मा
गांधीनगर: गुजरात के वडोदरा में लगातार हो रही बारिश के कारण बाढ़ आ गया। इस दौरान लोगों के घर तक मगरमच्छ पहुंच गए। जिसकी वजह से लोगों में डर का भी माहौल देखने को मिला। सोशल मीडिया पर ऐसी कई तस्वीरें आई जिसमें घर के छत तक मगरमच्छ पहुंच गया।
मगरमच्छों के आतंक तो तब दिखा जब एक गाय का शिकार कर तीन मगरमच्छ एक साथ वापस लौट रहे थें। हालांकि अब एक नया वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक शख्स एक मगरमच्छ को गोद में उठाए स्कूटर पर बैठा नजर आ रहा है।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को देख लोगों ने उस शख्स के हिम्मत की तारीफ है।हालांकि मिली जानकारी के मुताबिक स्कूटर पर बैठा दो शख्स कोई आम नागरिक नहीं है बल्कि वन विभाग का कर्मचारी है। इन दो युवकों ने मगरमच्छ को पकड़कर वन विभाग के दफ्तर ले गए। वायरल हो रहे वीडियो में एक शख्स स्कूटर को चला रहा है वहीं दूसरा शख्स मगरमच्छ को गोद में लेकर बैठा है।
सम्बंधित ख़बरें
राज्यसभा में तिरंगे पर संजय सिंह का बड़ा हमला; RSS पर लगाए ऐसे गंभीर आरोप कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
भोपाल में फूटा किसानों का भयंकर गुस्सा; पुलिस और प्रशासन के उड़े होश, नेताओं की एंट्री पर लगा बैन? देखें VIDEO
कंगना का पुतला लेकर भागा इंस्पेक्टर, पीछे-पीछे भागीं महिला कार्यकर्ता; लखनऊ में हाई वोल्टेज ड्रामा- VIDEO
स्कूल जाने का अनोखा अंदाज! नन्हे घोड़ों पर सवार होकर स्कूल पहुंचे बच्चे, वायरल हुआ वीडियो
Two young men took a crocodile found in Vishwamitra river in Vadodara to the forest department office on a scooter🫡
pic.twitter.com/IHp80V9ivP — Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) September 1, 2024
यह भी पढ़ें- बुर्का पहनकर प्रेमिका से मिलने पहुंचा आशिक, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
लोगों ने दी प्रतिक्रिया
इस वीडियो पर लोगों की तरह-तरह की प्रतिक्रयाएं आ रही है। एक यूजर ने लिखा इससे दुर्घटना होने की बहुत संभावना है, अपने आप को सुरक्षित रहना चाहिए! वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, मगरमच्छ भी सोच रहा होगा कहां से इन शिकारियों के बीच में फस गया, आया तो शिकार करने और मेरा ही शिकार हो गया।
एक और यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि यह बिल्कुल गलत है, मगरमच्छ बिना हेलमेट के कैसे सवारी कर सकता है? इस तरह के कई कमेंट आए हैं।
गुजरात में असना तूफान
बता दें कि गुजरात में असना तूफान ने काफी तबाही मचाई है। कच्छ और सौराष्ट्र इलाके में बाढ़ के कारण कई लोग फंस गए। अभी तक वहां रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। हालांकि एनडीआरएफ की टीम ने 3 हजार से अधिक लोगों को सुरक्षित जगह पर पहुंचाया है। अभी भी मौसम विभाग ने कई जिलों में अलर्ट जारी की है।
