Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 18 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

82 साल की उम्र में भी नहीं मानी हार, फुटपाथ पर नमकीन बेचकर परिवार चला रहे मनसुख काका की कहानी वायरल

Mansukh Kaka Viral Story : मुंबई के 82 वर्षीय मनसुख काका कोविड के बाद नौकरी छूटने के बावजूद हार नहीं माने। आज वह रोजाना 12 घंटे फुटपाथ पर घर के बने फरसान और नमकीन बेचकर परिवार का गुजारा कर रहे हैं।

  • Written By: हितेश तिवारी
Updated On: Jun 18, 2026 | 09:19 PM

वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Street Vendor Inspirational Story : मुंबई के बोरीवली वेस्ट में रहने वाले 82 वर्षीय मनसुख काका इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए हैं। उम्र के इस पड़ाव में, जब अधिकांश लोग आराम की जिंदगी की उम्मीद करते हैं, मनसुख काका रोजाना लगभग 12 घंटे फुटपाथ पर बैठकर घर के बने फरसान, खाखरा, चकली और अन्य नमकीन बेचते हैं।

कोविड-19 महामारी के दौरान उनकी और उनके बेटे की नौकरी चली गई थी, जिसके बाद परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर हो गई। मुश्किल हालात के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और मेहनत के दम पर परिवार का सहारा बने हुए हैं। उनकी कहानी को मुंबई की कंटेंट क्रिएटर आराधना चटर्जी ने सोशल मीडिया पर साझा किया, जिसके बाद यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया।

82 वर्षीय मनसुख काका रोज 12 घंटे बेचते हैं स्नैक्स

वीडियो में मनसुख काका अपने स्टॉल पर ग्राहकों का मुस्कुराकर स्वागत करते नजर आते हैं। उनकी बहन घर पर ताजा स्नैक्स तैयार करती हैं और काका उन्हें बेचते हैं। सबसे खास बात यह है कि वह आज भी हर लेन-देन का हिसाब एक छोटी डायरी में बेहद सावधानी से लिखते हैं।

उनकी मेहनत, अनुशासन और आत्मसम्मान ने लोगों का दिल जीत लिया है। बताया जाता है कि पूरे दिन की मेहनत के बाद उनकी औसत कमाई लगभग 300 रुपये होती है, लेकिन इसके बावजूद उनके चेहरे पर शिकायत नहीं, बल्कि आत्मविश्वास और संतोष दिखाई देता है। वीडियो देखने वाले लोग उनकी लगन और जज्बे की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें : विदेशी महिला भारत की मेहमाननवाजी की हुई दीवानी, बोली- यहां के लोग दुनिया में सबसे ज्यादा मददगार

मनसुख काका की कहानी संघर्ष और मेहनत की मिसाल

वायरल वीडियो में मनसुख काका का एक बयान भी लोगों को काफी प्रेरित कर रहा है। वह कहते हैं, “रिटायरमेंट उम्र का नहीं, स्थिति का नाम है। जब तक सांस है, मेहनत जारी रहेगी।” सोशल मीडिया पर उनकी कहानी सामने आने के बाद लोग उनके समर्थन में आगे आ रहे हैं। कई यूजर्स ने उनके स्टॉल का पता पूछकर उनसे सामान खरीदने की इच्छा जताई है।

वहीं कुछ लोगों ने उनकी सादगी, पेशेवर रवैये और परिवार के प्रति जिम्मेदारी की सराहना की है। मनसुख काका की यह कहानी न केवल संघर्ष और मेहनत की मिसाल है, बल्कि यह भी दिखाती है कि आत्मसम्मान और हौसला किसी भी उम्र में इंसान को आगे बढ़ने की ताकत दे सकता है।

82 year old mansukh kaka selling homemade snacks on mumbai streets inspires internet

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 18, 2026 | 09:19 PM

Topics:  

  • Instagram Reel
  • Reels Video
  • Viral Video

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.