Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

17 साल के बेटे ने मां को दिया 12 लाख का तोहफा, कर्ज उतारकर किया रिटायर; वीडियो देख रो पड़े लोग

17 Year Old Son Retires Mother : सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में 17 साल के अमन दुग्गल ने मां का करीब 12 लाख रुपये का कर्ज उतारकर उन्हें रिटायर कर दिया। बेटे का यह सरप्राइज देख मां फूट-फूट कर रो पड़ीं।

  • By हितेश तिवारी
Updated On: Jan 05, 2026 | 07:12 PM

वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Son Pays off Mother Loan : हर औलाद का सपना होता है कि वह एक दिन अपने माता-पिता के सारे संघर्ष, परेशानियां और कर्ज खत्म कर सके। लेकिन इस सपने को पूरा करने में लोगों की आधी जिंदगी निकल जाती है। ऐसे में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो लोगों की आंखें नम कर रहा है।

यह वीडियो 3 जनवरी 2026 को इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया गया था, जिसमें 17 साल का एक लड़का अमन दुग्गल अपनी मां को ऐसा सरप्राइज देता है, जिसकी कीमत भले ही 12 लाख रुपये हो, लेकिन भावनात्मक तौर पर वह अनमोल है। वीडियो में अमन अपनी मां के सामने खड़ा नजर आता है और थोड़ा नर्वस होकर उनसे बात करता है।

17 साल की उम्र में मां का कर्ज उतारकर उन्हें रिटायर कर दिया

अमन अपनी मां से कहता है कि उन्होंने उसके लिए जिंदगी भर जो किया, उसके बदले वह उन्हें कुछ देना चाहता है। इसके बाद वह अपनी मां को बताता है कि उन्होंने उनका £10,000 यानी करीब 12.11 लाख रुपये का पूरा कर्ज चुका दिया है।

वीडियो में लिखा होता है- 17 साल की उम्र में मां का कर्ज उतारकर उन्हें रिटायर कर दिया। यह सुनते ही मां की आंखों से आंसू निकल आते हैं। वह खुद को रोक नहीं पातीं और बेटे को गले लगाकर फूट-फूट कर रोने लगती हैं। यह पल इतना भावुक है कि वीडियो देखने वाले लोग भी खुद को रोक नहीं पा रहे।

ये खबर भी पढ़ें : Border 2 का गाना ‘घर कब आओगे…’ लॉन्च, सनी देओल-वरुण धवन के सामने BSF जवानों ने जीत लिया दिल

लोगों ने अमन को ‘लीजेंड’ और ‘परफेक्ट बेटा’ बताया

अमन ने वीडियो के कैप्शन में लिखा कि वह शब्दों में नहीं बता सकता कि यह पल उसके लिए कितना खास है। उसने इस दिन का सपना कई बार देखा था। वीडियो अब तक 58 मिलियन यानी करीब 5.8 करोड़ बार देखा जा चुका है और लाखों लोग इसे लाइक कर चुके हैं। कमेंट सेक्शन में लोग अमन को ‘लीजेंड’ और ‘परफेक्ट बेटा’ बता रहे हैं।

कई यूजर्स लिख रहे हैं कि जब तक माता-पिता रिटायर नहीं हो जाते, तब तक थकने का कोई हक नहीं है। यह कहानी Gen Z के उस नए ट्रेंड को दिखाती है, जहां युवा महंगी चीजों से ज्यादा अपने माता-पिता को आर्थिक आज़ादी देने को सफलता मान रहे हैं।

17 year old son pays off mother loan retires her emotional viral video aman duggal

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 05, 2026 | 07:12 PM

Topics:  

  • Viral Video

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.