वृंदावन में आस्था पर भारी पड़ी गुंडागर्दी: युवती को घेरकर जबरन पोता रंग, पीड़िता का वीडियो वायरल
Vrindavan Holi Harassment: वृंदावन में दर्शन के लिए आई एक युवती के साथ कुछ युवकों ने बदसलूकी की। उसे घेरकर जबरन रंग लगाने और रास्ता रोकने का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
Woman Harassed in Barsana: होली से पहले कान्हा की नगरी वृंदावन की गलियां एक शर्मनाक घटना की गवाह बनीं। दर्शन के लिए आई एक युवती को ‘हुरियारों’ के भेष में छिपे कुछ मनचलों ने घेर लिया और उसके साथ बदसलूकी की। पीड़िता ने साहस दिखाते हुए वीडियो के जरिए अपना दर्द साझा किया और प्रशासन पर सवाल उठाए हैं।
पावन नगरी की मर्यादा हुई तार-तार जिस पावन नगरी वृंदावन के कण-कण में राधा रानी का वास माना जाता है और जहां भक्त शांति की तलाश में आते हैं, वहां कुछ अराजक तत्वों ने मर्यादा की सारी सीमाएं लांघ दी हैं। घटना बरसाना की बताई जा रही है, जहां होली के त्यौहार से पहले ही कुछ हुड़दंगियों ने भक्ति के नाम पर अश्लीलता और शक्ति प्रदर्शन का खेल शुरू कर दिया है। दर्शन के लिए आई एक अकेली युवती को सड़क पर न केवल रोका गया, बल्कि उसके साथ जबरन बदसलूकी भी की गई।
‘अकेली लड़की को घेरकर क्या किला फतह कर लिया?’
पीड़िता ने एक वीडियो जारी कर अपनी आपबीती सुनाई है, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में युवती ने बताया कि वह केवल रास्ता पार कर रही थी, तभी लड़कों के एक बड़े समूह ने उसे घेर लिया और आगे बढ़ने नहीं दिया। इन मनचलों ने जबरन उसे दबोच लिया और उसके पूरे शरीर और चेहरे पर रंग पोत दिया।
पीड़िता ने बताया कि उसकी आंखों में भी रंग चला गया था और वह लगातार मना करती रही, लेकिन हुड़दंगियों पर कोई असर नहीं हुआ। उसने गुस्से और दुख के साथ इन युवकों से सवाल पूछा कि क्या एक अकेली लड़की को परेशान करके उन्होंने कोई ‘किला फतह’ कर लिया है? यह घटना किसी भी सभ्य समाज को शर्मसार करने के लिए काफी है। पीड़िता का गला रुंध गया जब उसने समाज से एक कड़वा सवाल पूछा कि क्या इन आवारा लोगों की वजह से महिलाएं वृंदावन आना छोड़ दें?