Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

CM बनते ही विजय का मास्टरस्ट्रोक! 200 यूनिट फ्री बिजली और महिलाओं के लिए स्पेशल फोर्स का ऐलान

Thalapathy Vijay CM Decisions: तमिलनाडु के नए CM जोसेफ विजय ने शपथ लेते ही 200 यूनिट मुफ्त बिजली और महिला सुरक्षा बल जैसे तीन बड़े फैसलों पर मुहर लगाकर राज्य की राजनीति में हलचल मचा दी है।

  • Written By: अमन उपाध्याय
Updated On: May 10, 2026 | 11:11 PM

Follow Us

तमिलनाडु की राजनीति में एक नए युग का सूत्रपात हो गया है। सुपरस्टार सी. जोसेफ विजय, जिन्हें उनके प्रशंसक ‘थलापति’ कहते हैं उन्होंने चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में आयोजित एक भव्य समारोह में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल आर.एन. रवि ने विजय और उनके नौ सदस्यीय मंत्रिमंडल को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस शपथ ग्रहण के साथ ही तमिलनाडु में पिछले 60 वर्षों से चला आ रहा द्रविड़ दलों का वर्चस्व समाप्त हो गया है और पहली बार किसी गैर-द्रविड़ दल ने सत्ता की बागडोर संभाली है।

शपथ लेते ही ‘रियल लाइफ हीरो’ वाला एक्शन

मुख्यमंत्री की कुर्सी संभालते ही विजय ने स्पष्ट कर दिया कि वे केवल रील नहीं बल्कि रियल लाइफ हीरो की तरह काम करेंगे। पदभार संभालते ही उन्होंने सबसे पहले तीन महत्वपूर्ण फाइलों पर हस्ताक्षर किए:

200 यूनिट मुफ्त बिजली: राज्य के घरेलू उपभोक्ताओं के लिए 200 यूनिट तक बिजली पूरी तरह मुफ्त कर दी गई है।

महिला सुरक्षा के लिए ‘स्पेशल फोर्स’: महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एक विशेष समर्पित बल के गठन का आदेश दिया गया है।

एंटी-ड्रग यूनिट: राज्य में नशीले पदार्थों की तस्करी को जड़ से खत्म करने के लिए एक विशेष एंटी-ड्रग यूनिट बनाने को मंजूरी दी गई है।

विपक्ष पर हमला

अपने पहले संबोधन में विजय ने पिछली DMK सरकार पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछली सरकार ने राज्य का खजाना खाली कर दिया है और उनकी सरकार ₹1 लाख करोड़ के भारी कर्ज के साथ सत्ता संभाल रही है। उन्होंने जनता को आश्वासन दिया कि वे राज्य को लूटने की इजाजत किसी को नहीं देंगे और पारदर्शी शासन प्रदान करेंगे।

Close

Follow Us:

Thalapathy vijay tamil nadu cm oath decisions free electricity

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 10, 2026 | 11:11 PM

Topics:  

  • Tamilnadu News
  • TVK
  • Vijay Thalapathy

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.