रेलवे ने Loco Pilot के लिए बनाए हाईटेक टॉयलेट, वीडियो में देखिए नया बदलाव
रेलवे में लोको पायलटों की कठिन ड्यूटी के बीच एक बड़ी राहत की खबर है। अब रेलवे द्वारा ओडरलेस, सेंसर-युक्त शौचालय की सुविधा शुरू की गई है, जिससे लोको पायलटों को बड़ी राहत मिलेगी।
- Written By: विकास कुमार उपाध्याय
Updated On:
Apr 22, 2025 | 11:22 AM
डिजाइन फोटो - नवभारत लाइव
भारतीय रेलवे विभाग ने लोको पायलटों की सुविधाओं को लेकर बड़ा फैसला लिया है। रेलवे विभाग की ओर से लोको पायलटों को सिमुलेटर पर आधुनिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। नए इंजनों में शौचालय की सुविधा होगी और पुराने इंजनों में भी रेट्रोफिटिंग कर यह सुविधा जोड़ी जा रही है। इससे यह सुनिश्चित होगा कि पायलटों को लंबी दूरी की ड्यूटी पर स्टेशन का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। रेलवे विभाग ने भारी ट्रैफिक वाले रूटों पर लोको पायलटों के लिए नए रनिंग रूम बनाए हैं। स्टेशनों पर नाश्ता, टॉयलेट ब्रेक और वॉकी-टॉकी कनेक्टिविटी भी दी जा रही है। इन सुधारों से पायलटों को शेड्यूल के अनुसार आराम और सुविधाएं दोनों एक साथ मिल रही हैं। विस्तार से जानने के लिए ऊपर दिए गए वीडियो पर क्लिक करें।
सम्बंधित ख़बरें
Explainer: अंतरिक्ष में भारत की नई छलांग, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ विक्रम-1, बना देश का पहला निजी रॉकेट
Lalu Yadav Health: तबीयत बिगड़ने पर पटना IGIMS से लालू यादव को दिल्ली AIIMS किया गया रेफर
EPFO Vishwas 2026: ईपीएफओ ने 6 महीने के लिए लॉन्च की नई स्कीम, पीएफ विवादों का होगा जल्द निपटारा
मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन पर बड़ा अपडेट: 2027 में शुरू होगा पहला सेक्शन, जापान से मिलेगी E20 ट्रेन
Railways built high tech toilets for loco pilots see new changes in video
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Published On:
Apr 22, 2025 | 11:22 AM
