पंचायत 4: मंजू देवी बनना चाहती थी सुनीता राजवार, खुद किया बड़ा खुलासा
पंचायत चौथे सीजन के साथ दर्शकों के बीच वापसी कर चुका है। इस बार मंजू देवी उर्फ नीना गुप्ता और क्रांति देवी उर्फ सुनीता राजवार के बीच चुनावी मैदान में घमासान होगा। नवभारत संग एक्सक्लूसिव इंटरव्यू।
- Written By: अनिल सिंह
पंचायत सीजन 4 प्राइम वीडियो पर रिलीज हो चुका है। दर्शक इसे काफी पसंद कर रहे हैं। नवभारत के साथ बातचीत करते वक्त सुनीता राजवार ने बताया था कि उन्होंने पंचायत में मंजू देवी के किरदार के लिए ऑडिशन दिया था क्रांति देवी के किरदार के लिए नहीं, लेकिन उनकी झोली में क्रांति देवी का किरदार आया और मंजू देवी का किरदार नीना गुप्ता के हाथ लगा। इतना ही नहीं सुनीता राजवार, नीना गुप्ता और जितेंद्र ने पंचायत से जुड़ी काफी दिलचस्प बातें नवभारत के साथ साझा की हैं।