CM फडणवीस ने मनसे को दी चेतावनी, बोले- मराठी के नाम पर कानून हाथ में लिया तो…
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने मराठी के नाम पर कानून को अपने हाथ में लेने वालों चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि हिंसा का सहारा लेना अस्वीकार्य है और इस बारे में कोई भी हठी नहीं हो सकता।
- Written By: आकाश मसने
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने शुक्रवार को कहा कि राज्य में लोगों से मराठी बोलने की अपेक्षा करना गलत नहीं है, लेकिन इसके लिए हिंसा का सहारा लेना अस्वीकार्य है और इस बारे में कोई भी हठी नहीं हो सकता। उन्होंने इस मुद्दे पर कानून को अपने हाथ में लेने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की भी चेतावनी दी। मुख्यमंत्री की यह टिप्पणी हाल में हुई एक घटना के जवाब में आई है, जिसमें महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के कार्यकर्ताओं ने ठाणे जिले के भयंदर में एक ‘फूड स्टॉल’ मालिक पर मराठी न बोलने के कारण हमला किया था। इसके अलावा, मुंबई में एक व्यवसायी ने बयान जारी कर कहा था कि वह कई वर्षों से शहर में रहने के बावजूद मराठी नहीं बोलेगा। सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि आप महाराष्ट्र में लोगों से मराठी बोलने के लिए कह सकते हैं, लेकिन आप मराठी को लेकर हठी नहीं हो सकते। उन्होंने कहा कि मराठी लोगों में अन्य भाषाओं के प्रति इतनी नफरत नहीं हो सकती।