अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योगमय हुआ देश, पीएम मोदी-शाह-एस जयशंकर समेत दिग्गज नेताओं ने किया योग- VIDEO
International Yoga Day: देश भर में आज अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस मनाया जा रहा है। इस अवसर पर सभी राज्यों में मंत्रियों ने जनता के बीच रहकर योगाभ्यास किया और स्वस्थ्य शरीर का संदेश दिया है।
- Written By: प्रिया जैस
PM Narendra Modi International Yoga Day 2026: 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का उत्साहपूर्वक आयोजन किया गया। इस वर्ष योग दिवस की थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’ है, जिसके माध्यम से स्वस्थ, सक्रिय और संतुलित जीवन के लिए योग के महत्व को रेखांकित किया गया। योग दिवस पर देश भर में योगाभ्यास किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोलकाता में 35000 लोगों के साथ योग किया। साथ ही अमित शाह, राजनाथ सिंह, एस. जयशंकर ने भी योग किया। इसके साथ सभी राज्यों में मुख्यमंत्रियों और प्रशासनिक अधिकारी के साथ अन्य मंत्रियों ने योग किया और जनता को स्वस्थ्य और संतुलित शरीर रखने का संदेश दिया। 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस एक बार फिर यह संदेश देने में सफल रहा कि योग केवल एक अभ्यास नहीं, बल्कि एक ऐसी जीवनशैली है जो हर उम्र के लोगों को स्वास्थ्य, संतुलन और सकारात्मकता की ओर प्रेरित करती है।