मुंबई: दीपिका पादुकोण और ऋतिक रोशन स्टारर ‘फाइटर’ का फैंस काफी समय से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में दीपिका-ऋतिक पहली बार स्क्रीन शेयर करने जा रहे हैं। कुछ समय पहले इस फिल्म के दोनों गानों को फैन्स का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था। अब फिल्म ‘फाइटर’ का तीसरा गाना ‘हीर आसमानी’ भी रिलीज हो गया है, सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। ‘हीर आसमानी’ भारतीय वायु सेना के अधिकारियों के अटूट जुनून और समर्पण का प्रमाण है जो हमारे आसमान की रक्षा करते हैं और देश की रक्षा करते हैं। इस गाने में ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण, करण सिंह ग्रोवर, अनिल कपूर और अक्षय ओबेरॉय समेत फिल्म की पूरी कास्ट नजर आ रही है। गाने में आप देख सकते हैं कि सभी लोग टेकऑफ के लिए तैयार होते नजर आ रहे हैं। फाइटर के इस तीसरे गाने को मशहूर सिंगर बी-प्राक, विशाल ददलानी, शेखर रवजियानी ने कंपोज किया है। इस गाने का संगीत विशाल-शेखर की जोड़ी ने तैयार किया है और गाने के बोल कुमार ने लिखे हैं। फैंस को ये गाना बेहद पसंद आ रहा है।