Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

VIDEO: क्रूज शिप पर हंता वायरस का खौफ! कई देशों में जारी हुआ हाई अलर्ट, क्या आने वाली है एक और महामारी?

Hantavirus Outbreak: एक आलीशान डच क्रूज शिप पर हंता वायरस फैलने से 3 लोगों की मौत हो गई है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने 12 देशों को अलर्ट जारी कर जांच तेज कर दी है।

  • Written By: अमन उपाध्याय
Updated On: May 08, 2026 | 10:15 PM

Follow Us

Hantavirus Outbreak News In Hindi: दुनिया अभी कोरोना महामारी के असर से पूरी तरह उबर भी नहीं पाई थी कि अब समुद्र के बीच एक नई रहस्यमयी बीमारी ने दस्तक दे दी है। एक आलीशान डच क्रूज शिप पर अचानक फैली इस बीमारी से अब तक तीन लोगों की जान जा चुकी है, जिसने दुनिया भर के वैज्ञानिकों और आम लोगों को खौफजदा कर दिया है। जांच के बाद पुष्टि हुई है कि यह ‘हंता वायरस’ का संक्रमण है, जिसके बाद विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है।

WHO के अनुसार, इस क्रूज शिप से जुड़े अब तक कुल आठ मामले सामने आए हैं, जिनमें से पांच में हंता वायरस की आधिकारिक पुष्टि हो चुकी है और तीन संदिग्ध हैं। संक्रमण की शुरुआत 6 अप्रैल को हुई थी और 11 अप्रैल को जहाज पर ही एक यात्री की मौत हो गई थी। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग और स्विट्जरलैंड में भी मौतों की रिपोर्ट सामने आई है। खतरे को देखते हुए ब्रिटेन, अमेरिका, कनाडा, जर्मनी और सिंगापुर सहित 12 देशों को आधिकारिक तौर पर अलर्ट जारी किया गया है।

हंता वायरस मुख्य रूप से चूहों और कृंतकों के लार, पेशाब या मल के संपर्क में आने से इंसानों में फैलता है। हालांकि, कुछ विशेष स्ट्रेन बंद जगहों पर इंसान से इंसान में भी फैल सकते हैं। इसके शुरुआती लक्षण सामान्य बुखार और बदन दर्द जैसे होते हैं, लेकिन स्थिति बिगड़ने पर यह फेफड़ों को प्रभावित करता है, जिससे सांस लेने में भारी तकलीफ होती है। गंभीर मामलों में मरीज को बचाने के लिए ईसीएमओ (ECMO) मशीन की आवश्यकता पड़ती है।

Close

Follow Us:

Hantavirus outbreak cruise ship who alert 12 countries

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 08, 2026 | 09:59 PM

Topics:  

  • Hanta Virus
  • WHO
  • World News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.