‘हेलमेट नहीं तो पेट्रोल नहीं’ नियम के विरुद्ध में कांग्रेस का प्रदर्शन
Congress protest in Indore : बिना हेलमेट के पेट्रोल पंप पर पेट्रोल नहीं देने के नियन के विरोध में इंदौर में कांग्रेस ने अनूठे तरीके से विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान जमकर नारेबाजी भी की गई।
- Written By: पूजा सिंह
Updated On:
Aug 04, 2025 | 06:02 PM
कांग्रेस का प्रदर्शन
इंदौर शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव के नेतृत्व में आज गांधी भवन स्थित कांग्रेस कार्यालय के बाहर अनूठे तरीके से विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने टू व्हीलर और हाथों में हेलमेट लेकर उन्हें माला पहनाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान जमकर नारेबाजी भी की गई। यह विरोध उस आदेश के खिलाफ था जिसमें जिला प्रशासन ने पेट्रोल पंप संचालकों को निर्देश दिया है कि बिना हेलमेट पेट्रोल न दिया जाए। इंदौर शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव का कहना है कि, इस क्षेत्र में ट्रैफिक व्यवस्था ठीक नहीं है। हम हेलमेट के विरोधी नहीं है, लेकिन हेलमेट बाहरी क्षेत्र में लागू किया जाना चाहिए यहां नहीं।
सम्बंधित ख़बरें
Singrauli Municipal Corporation: राजस्व वसूली में लापरवाही बरतने वाले 2 वार्ड प्रभारी निलंबित, 10 का वेतन रोका
नागपुर प्रेस कॉन्फ्रेंस: कुणाल चौधरी का भाजपा पर हमला-10 साल में देश का सामाजिक-आर्थिक मॉडल किया पूरी तरह नष्ट
राम मंदिर चंदा विवाद पर गर्माई MP की सियासत, भोपाल में पोस्टर वॉर, कांग्रेस ने बीजेपी पर साधा निशाना
यूसीसी पर बोले रामेश्वर शर्मा: बेटियों की सुरक्षा और समान अधिकारों का कानून, कांग्रेस पर साधा निशाना
Congress protests against no helmet no petrol rule
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Published On:
Aug 04, 2025 | 06:02 PM
