57 मुकदमे, कई राज्यों में वॉन्टेड…माफिया डॉन विनय त्यागी की AIIMS में मौत, गैंगवार में हुआ था घायल
Vinay Tyagi Death News: पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुख्यात माफिया डॉन विनय त्यागी की एम्स ऋषिकेश में इलाज के दौरान मौत हो गई है। त्यागी हरिद्वार में हुए हमले के बाद वेंटिलेटर पर था।
- Written By: अर्पित शुक्ला
माफिया डॉन विनय त्यागी
Don Vinay Tyagi: पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुख्यात माफिया डॉन विनय त्यागी की एम्स ऋषिकेश में इलाज के दौरान मौत हो गई। हरिद्वार में हुए हमले के बाद से वह वेंटिलेटर पर था। आज एम्स में उसके शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। गौरतलब है कि तीन दिन पहले हरिद्वार में उस समय बदमाशों ने उस पर हमला किया था, जब पुलिस उसे कोर्ट में पेशी के लिए ले जा रही थी।
एक पुल पर पुलिस वाहन को घेरकर नकाबपोश बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि पुलिस की मौजूदगी में ही बदमाश कई राउंड गोलियां चलाते रहे और मौके से फरार हो गए। बुधवार को हुई इस गोलीबारी के बाद विनय त्यागी को गंभीर हालत में एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया था। बीते दो दिनों से वह लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर था, लेकिन आज सुबह उसने दम तोड़ दिया।
कई राज्यों में फैला था विनय त्यागी का अपराध नेटवर्क
विनय त्यागी एक कुख्यात अपराधी था, जिसका नेटवर्क उत्तर प्रदेश के साथ-साथ दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा और महाराष्ट्र तक फैला हुआ था। गिरफ्तारी से पहले वह अलग-अलग राज्यों में छिपकर पुलिस को चकमा देता रहा। त्यागी के खिलाफ हत्या, रंगदारी, हथियार तस्करी और अपहरण समेत करीब 60 आपराधिक मामले दर्ज थे।
सम्बंधित ख़बरें
TMC के काउंसलर संजय दास की संदिग्ध मौत, घर में लटकता मिला शव, बंगाल की राजनीति में मचा हड़कंप
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा! सड़क किनारे पलटी श्रद्धालुओं से भरी बस, मची चीख-पुकार, 6 गंभीर घायल
पता नहीं कैसे वायरल हो जाता हूं…जुबान फिसलने पर आई मीम्स की बाढ़, रवि किशन का रिएक्शन सुन हंस देंगे आप
सारे कॉकरोच मारे जाएंगे…CJP के खिलाफ उतरी ऑगी जनता पार्टी, अभिजीत दीपके से पूछा- AAP के साथ क्या है कनेक्शन
बेहद कम उम्र में उसने अपराध की दुनिया में कदम रखा और धीरे-धीरे अपने गिरोह को मजबूत करते हुए कई राज्यों तक फैलाया। बताया जाता है कि वह एक राज्य से दूसरे राज्य में हथियारों की सप्लाई भी करता था और उसके गिरोह में दो दर्जन से अधिक लोग शामिल थे।
पुलिस पर हत्या की साजिश का आरोप
उत्तराखंड के कुख्यात माफिया डॉन विनय त्यागी की मौत के बाद उसके परिवार ने उत्तराखंड पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिवार का कहना है कि विनय को जानबूझकर मरवाया गया ताकि वह प्रवर्तन निदेशालय (ED) या किसी अन्य केंद्रीय एजेंसी के सामने बड़े खुलासे न कर सके। विनय की बहन सीमा त्यागी ने आरोप लगाया कि पेशी के दौरान उसके भाई पर हुआ हमला पूरी तरह से साजिश के तहत किया गया था।
यह भी पढ़ें- गोरखपुर में कॉलेज में घुसकर छात्र की हत्या, एसएसपी से मां बोली-जान के बदले जान चाहिए
सीमा त्यागी ने इस मामले में उत्तराखंड पुलिस की भूमिका को संदिग्ध करार दिया है और उनका दावा है कि पुलिस ने जानबूझकर विनय को बचाने की कोशिश नहीं की, बल्कि यह घटना एक सुनियोजित हत्या का हिस्सा थी। उनका आरोप है कि पुलिस ने इस हमले में ठेकेदार की मदद की, जिससे वह बच सके और उसके खिलाफ कोई भी कार्रवाई न हो सके।
