Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

चारों धामों के शीतकालीन प्रवास स्थलों की यात्रा शुरू करने के उत्तराखण्ड सरकार ने दिए निर्देश

हर साल अक्टूबर-नवंबर माह में चार धामों के कपाट बंद कर दिए जाते हैं और यात्रा का समापन हो जाता है। इसके बाद देवी-देवताओं के शीतकालीन प्रवास स्थल से उनकी पूजा की जाती है।

  • Written By: रीना पंवार
Updated On: Nov 29, 2024 | 08:04 PM

(फोटो सोर्स एएनआई)

Follow Us
Close
Follow Us:

देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को उच्च गढ़वाल हिमालयी क्षेत्र में स्थित चारों धामों के शीतकालीन प्रवास स्थलों की यात्रा शुरू करने निर्देश दिए हैं। देहरादून में शुक्रवार को एक उच्चस्तरीय बैठक में मुख्यमंत्री ने केदारनाथ, बदरीनाथ, यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के शीतकालीन प्रवास स्थलों के लिए यात्रा शुरू करने के निर्देश दिने के साथ अधिकारियों को यात्रा के व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश भी दिए।

बैठक में उन्होंने कहा कि शीतकालीन प्रवास स्थलों पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए GMVN के होटलों में रुकने पर किराये में 10 प्रतिशत की छूट भी दी जाए। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि वे अगले हफ्ते शीतकालीन प्रवास स्थलों की यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा भी करेंगे।

शीतकाल में बंद हो जाते हैं चारों धामों के कपाट

बता दें कि हर साल अक्टूबर-नवंबर माह में यहां चार धामों केदारनाथ, बदरीनाथ, यमुनोत्री और गंगोत्री के कपाट बंद कर दिए जाते हैं और यात्रा का समापन हो जाता है। इसके बाद चारों धामों के मंदिरों में स्थापित देवी-देवताओं की मूर्तियों को उनके शीतकालीन प्रवास स्थल ले जाया जाता है जहां शीतकाल के दौरान उनकी पूजा-आराधना की जाती है। गंगोत्री मंदिर से मां गंगा की डोली को उनके शीतकालीन प्रवास स्थल मुखबा लाया जाता है जबकि यमुनोत्री मंदिर से मां यमुना की डोली को खरसाली लाया जाता है। वहीं, भगवान केदारनाथ को उखीमठ के ओंकारेश्वर मंदिर में स्थापित किया जाता है, तो वहीं भगवान बदरीनाथ को उनके शीतकालीन प्रवास स्थल जोशीमठ के नरसिंह मंदिर में लाया जाता है।

सम्बंधित ख़बरें

शिव भक्तों का इंतजार खत्म… इस दिन खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट, इस बार यात्रा में नया क्या?

बद्रीनाथ-केदारनाथ में नहीं जा सकेंगे गैर हिंदू, कांग्रेस ने राज्यपाल का नाम लेकर सियासत तेज कर दी तेज

दुनिया के अंत का संकेत देने वाला रहस्यमयी शिवधाम! बस इस कारण से खत्म हो जाएगी दुनिया

केदारनाथ हेली यात्रा करने को और ढीली करनी होगी जेब, 49% बढ़ गया किराया

उत्तराखंड की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

इस साल 46 लाथ श्रद्धालुओं ने किए चार धाम के दर्शन

अप्रैल-मई माह में खुलते हैं चारों धामों के कपाट शीतकाल के समाप्त होते ही अप्रैल-मई माह में दोबारा इस मंदिरों के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाते हैं। इस दौरान 6 महीने के यात्रा सीजन में यहां देश विदेश के लाखों श्रद्धालु चार धामों के दर्शन के लिए आते हैं। विश्व प्रसिद्ध चार धाम यात्रा को गढ़वाल की आर्थिकी की रीढ़ माना जाता है। बात करें साल 2024 के आंकड़ों की तो यहां इस बार चार धामों के दर्शनों के लिए लगभग 46 लाख श्रद्धालु पहुंचे थे।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Uttarakhand government gave instructions to start the yatra to the winter migration places of the char dhams

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 29, 2024 | 08:04 PM

Topics:  

  • Kedarnath

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.