बद्रीनाथ हाईवे पर धड़धड़ा गिर रहा पहाड़, चारो ओर दिखा धूल का गुब्बार, देखें वीडियो

लैंडस्लाइडिंग की वजह से बद्रीनाथ धाम, फूलों की घाटी, औली और हेमकुंड जानें वाले कई पर्यटक फंसे हुए हैं। वहीं सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें पहाड़ों से चट्टान गिरता नजर आ रहा है। वहीं इसके आस पास धूल का गुब्बार से अंधेरा नजर आ रहा है।
Landslide on badrinath highway
बद्रीनाथ राजमार्ग पर भूस्खलन (सोर्स-स्क्रीन ग्रैब)
Published on: 
Updated on: 

देहरादून: मौसम के सही होते ही हम सब पहाड़ो में घूमने निकल जाते हैं। लेकिन इन दिनों पहाड़ो से अच्छी ख़बर नहीं आ रही है। सोशल मीडिया पर लैंडस्लाइडिंग के कई वीडियो भी सामने आ रहे हैं। ऐसा ही एक वीडियो बद्रीनाथ हाईवे से भी सामने आया है। जिसमें सामने से पहाड़ को गिरते हुए देखा जा सकता है। पहाड़ से बड़ी चट्टान के गिरते ही चारों ओर धूल का गुब्बार दिखने लगता है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो बुधवार की बताई जा रही है। इस वीडियो को लेकर कहा जा रहा है कि ये वीडियो लंगसी गांव के ग्रामीणों ने बनाई है। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि पहाड़ी को गिरता देख ग्रामिण हल्ला करने लगते हैं। साथ ही कुछ लोग सीटी भी बजाने लगते हैं। दरअसल वो हल्ला मचाकर आने वाले गाड़ियों को इसकी सूचना देने की कोशिश करने लगते हैं।

रास्तों पर गिरा चट्टान 

चट्टान के गिरने से जोशीमठ के पास बंद बद्रीनाथ हाईवे तीसरे दिन भी बंद है, लगातार इसे हटाने की कोशिश की जा रही है। कई मशीन लगातार काम में जुटे हैं। अधिकारियों से मिल रही जानकारी के मुताबिक इस रास्ते को खुलने में आज भर का समय लग सकता है।

सीमा सड़क संगठन के कमांडर कर्नल अंकुर महाजन ने बताया है कि अभी कुछ समय के लिए पैदल रास्ता बना दिया गया है। जल्द ही रास्ते खोल दिए जाएंगे।

लोगों में डर का माहौल 

बता दें कि लगातार हो रही लैंडस्लाइडिंग की वजह से बद्रीनाथ धाम, फूलों की घाटी, औली और हेमकुंड जानें वाले कई पर्यटक फंसे हुए हैं। कई यात्रियों को जोशीमठ गोविंदघाट में रोका गया है। लगातार हो रही ऐसी घटनाएं की वजह से आसपास के लोग सहमें हुए हैं। वहीं सोशल मीडिया पर लोगों की टेंशन काफी हद तक बढ़ गई है।

राज्य में लगातार लगातार बारिश 

बता दें कि पिछले कुछ दिनों से उत्तराखंड के अलग अलग हिस्सों में लगातार बारिश हो रही है। जिसके कारण पहाड़ो पर भूस्खलन भी हो रहा है। जिसकी वजह से कई रास्ते बंद हो गए हैं। जहां के तहां पर्यटक फंस गए हैं। शनिवार को एक पहाड़ी के गिरने से हैदराबाद के दौ श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी। दोनों मोटरसाइकिल के माध्यम से यात्रा कर रहे थें। राज्य की सभी नदियां उफान पर है। जोशीमठ के पास विष्णु प्रयाग में अलकनंदा नदी खतरे के पास बढ़ रही है। राज्य सरकार लगातार हालत पर नजर बनाई हुई है।