- Hindi News »
- Uttarakhand »
- Uniform Civil Code Will Come Into Effect In Uttarakhand On 27
इंतजार ख़त्म! कल से में लागू होगा UCC, PM मोदी के दौरे के पहले पोर्टल हो जाएगा लॉन्च
उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता यानी UCC आगामी सोमवार यानी 27 जनवरी को लागू हो जाएगी। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून आगमन से ठीक एक दिन पहले राज्य में UCC लागू हो जाएगा।
- Written By: राहुल गोस्वामी

उत्तराखंड में कल से UCC लागू
देहरादून: जहां एक तरफ उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता यानी UCC आगामी सोमवार यानी 27 जनवरी को लागू हो जाएगी। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून आगमन से ठीक एक दिन पहले राज्य में यूसीसी लागू हो जाएगा। इसी दिन से यूसीसी पोर्टल भी शुरू हो जाएगा।
इस बाबत जारी आदेश के अनुसार, आगामी 27 जनवरी सोमवार को यह कार्यक्रम मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में अपराह्न साढ़े 12 बजे आयोजित किया जाएगा। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समान नागरिक संहिता, उत्तराखंड-2024 को लागू किए जाने के लिए नियमावली और पोर्टल का लोकार्पण भी करेंगे। इसके साथ ही पोर्टल आमजन के लिए खोल दिया जाएगा।
गणतंत्र दिवस की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें
सम्बंधित ख़बरें
BRICS सम्मेलन: दिल्ली में PM मोदी से मिले ईरानी विदेश मंत्री, Strait of Hormuz को लेकर दिया बड़ा बयान
UP में आंधी-तूफान से हुए नुकसान पर पुतिन ने जताया दुख, PM मोदी और राष्ट्रपति मुर्मू को भेजा संदेश
मामा बने लेखक…PM Modi के साथ 33 साल के अनुभवों पर शिवराज सिंह ने लिखी किताब ‘अपनापन’; इस दिन होगा विमोचन
नितिन गडकरी ने छोड़ा लग्जरी काफिला! PM मोदी की अपील पर बस से किया पालकी मार्ग का दौरा; देखें VIDEO
इस बाबत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि, उत्तराखंड में आगामी सोमवार से समान नागरिक संहिता (UCC) लागू कर दी जाएगी और इसके साथ ही यह स्वतंत्र भारत का पहला राज्य बनेगा जहां यह कानून प्रभावी होगा। बीते शनिवार शाम जारी एक बयान में मुख्यमंत्री ने कहा था कि, “यूसीसी लागू करने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं जिसमें अधिनियम की नियमावली को मंजूरी और संबंधित अधिकारियों का प्रशिक्षण शामिल है।”
उन्होंने यह भी कहा था कि, UCC से समाज में एकरूपता आएगी और सभी नागरिकों के लिए समान अधिकार और दायित्व सुनिश्चित होंगे। CM धामी ने कहा, “यूसीसी प्रधानमंत्रीजी (नरेन्द्र मोदी) द्वारा देश को विकसित, संगठित, समरस और आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाने के लिए किए जा रहे महान यज्ञ में हमारे प्रदेश द्वारा अर्पित की गई एक आहुति मात्र है। समान नागरिक संहिता के अंतर्गत जाति, धर्म, लिंग आदि के आधार पर भेद करने वाले व्यक्तिगत नागरिक मामलों से संबंधित सभी कानूनों में एकरूपता लाने का प्रयास किया गया है ।’
देश की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें
जानकारी दें कि, उत्तराखंड में UCC को लागू करना प्रदेश में 2022 में हुए विधानसभा चुनावों के दौरान सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा किए गए प्रमुख वादों में से एक है। मार्च में दोबारा सत्ता संभालते ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में मंत्रिमंडल की पहली ही बैठक में UCC प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए उसका मसौदा तैयार करने के लिए विशेषज्ञ समिति के गठन पर मुहर लगा दी गयी थी।
इस बाबत सुप्रीम कोर्ट की सेवानिवृत्त न्यायाधीश रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता में 27 मई 2022 को गठित विशेषज्ञ समिति ने लगभग डेढ़ साल की मेहनत से तैयार अपनी रिपोर्ट दो फरवरी 2024 को राज्य सरकार को सौंपी जिसके आधार पर मार्च 2024 में राज्य विधानसभा ने यूसीसी विधेयक पारित कर दिया। उसके बाद 12 मार्च 2024 को राष्ट्रपति ने भी उसे अपनी मंजूरी दे दी थी ।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Uniform civil code will come into effect in uttarakhand on 27 january2025
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
राहुल गांधी बनाम कार्तिकेय चौहान: हाईकोर्ट में केस की टली सुनवाई; 17 जून को आमने-सामने होंगे दोनों पक्ष
May 14, 2026 | 10:16 PMफाइटर जेट्स का ‘बॉडीगार्ड’ बनेगा यह ताकतवर ड्रोन, भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच हुई बड़ी चर्चा, जानें क्यों है अहम?
May 14, 2026 | 10:12 PMछत्रपति संभाजीनगर मनपा की बड़ी कार्रवाई; उस्मानपुरा में काटे गए 42 अवैध नल कनेक्शन, पानी चोरों में हड़कंप
May 14, 2026 | 10:11 PMTel Chadhane Ke Niyam: शनिदेव को तेल चढ़ाते समय इन नियमों का करें पालन, तभी मिलेगा आशीष!
May 14, 2026 | 10:03 PMवरिष्ठ आईएएस आस्तिक कुमार पांडे को केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी, सामाजिक न्याय मंत्रालय में बने निदेशक
May 14, 2026 | 09:59 PMPM Modi की अपील का असर: मोहन यादव ने कारकेड छोड़, मेट्रो पकड़ी; दिल्ली में दिखा CM की सादगी का अंदाज
May 14, 2026 | 09:56 PMमुख्यमंत्री की बाइक का PUC एक्सपायर! वर्षा गायकवाड के दावे से राजनीति गरमाई, देखें VIDEO
May 14, 2026 | 09:55 PMवीडियो गैलरी

सनातन से नफरत क्यों? तमिलनाडु में उदयनिधि स्टालिन के बयान से मचा बवाल, क्या है इसकी वजह, देखें VIDEO
May 14, 2026 | 01:53 PM
सिर्फ एक सैल्यूट न करना सिपाही को पड़ा भारी, एसपी अंशिका वर्मा ने दी ऐसी सजा, सोशल मीडिया पर मचा बवाल- VIDEO
May 14, 2026 | 01:13 PM
मैंने उसे पहले ही दी थी सलाह…प्रतीक के निधन पर अखिलेश यादव ने बताया 2 महीने पुरानी मुलाकात का राज
May 14, 2026 | 12:56 PM
NEET पेपर लीक: 2 साल की मेहनत पर फिरा पानी, विपक्ष ने सरकार को घेरा; छात्रों ने पूछा- मन की बात का क्या?
May 13, 2026 | 02:45 PM
कौन थे लग्जरी के शौकीन प्रतीक यादव? सपा सुप्रीमो अखिलेश से कैसा था नाता, जानें सब कुछ- VIDEO
May 13, 2026 | 01:35 PM
मऊ मामले पर भड़के सपा सांसद, UP के मंत्री पर हत्या की साजिश के गंभीर आरोप, बोले- सरकारी कार्यक्रम किया हाइजैक
May 13, 2026 | 01:01 PM














