उत्तराखंड के टिहरी में भीषण सड़क हादसा, खाई में गिरी कार, 8 लोगों की दर्दनाक मौत, मंजर देख कांप उठेंगी रूह

Tihari Road Accident: उत्तराखंड के टिहरी जिले में भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है। चंबा इलाके में चंबा-कोटी मार्ग पर नैल के पास वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी, जिसमें 8 लोगों की मौत हुई।
Tehri Accident: Reports have emerged of a horrific road accident in the Tehri district of Uttarakhand. In the Chamba area, near Nail on the Chamba-Koti road, a vehicle went out of control and plunged into a deep gorge.
टिहरी सड़क हादसा (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Nail Tehri Accident: उत्तराखंड के टिहरी जिले में भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है। चंबा इलाके में चंबा-कोटी मार्ग पर नैल के पास वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गयी। इस हादसे में अब तक 8 लोगों की मौत की खबर सामने आई है और कार में मौजूद बाकि लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

प्रारंभित जानकारी के अनुसार, वाहन संख्या UK 09 TA 1799 ऋषिकेश से घनसाली की ओर जा रही थी। तभी चंबा-कोटी मार्ग पर नैल के पास वाहन का कंट्रोल छूट गया और वाहन खाई में जा गिरी।

2 घायलों का सफल रेस्क्यू

टिहरी एसएसपी श्वेता चौबे ने बताया कि वाहन में सवाल लोग हरिद्वार से वापस लौट रहे थे। वे हरिद्वार में अंतिम संस्कार कर वापस आ रहे रहे तभी उनका वाहन हादसे का शिकार हो गया और कई लोगों की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, वाहन में 9 से 10 लोग सवार थे, जिनमें से आठ लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि, 2 लोगों का रेस्क्यू किया गया है।

SDM घनसाली ने दी जानकारी

टिहरी दुर्घटना पर SDM घनसाली अल्पेश नौडियाल ने कहा, "बस में 11 लोग सवार थे। दुर्घटना के कारण 2 लोग घायल हो गए, जबकि 8 लोगों की जान चली गई। दोनों घायल व्यक्तियों को यहां के ज़िला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि दोनों की हालत स्थिर है। शवों का पोस्टमार्टम किया जा रहा है।"

मुख्यमंत्री धामी ने जताया शोक

इस हादसे की भयावहता पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शोक जताया। उन्होंने घायलों को उचित स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, "हमें टिहरी गढ़वाल ज़िले के चंबा इलाके में नैल-कोटी कॉलोनी रास्ते पर एक गाड़ी के एक्सीडेंट की बहुत दुखद खबर मिली है। मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि एक्सीडेंट में जान गंवाने वालों की आत्माओं को अपने श्रीचरणों में जगह मिले, और दुखी परिवारों को यह बहुत बड़ा दुख सहने की ताकत दे। घायलों के सही इलाज के लिए ज़िला प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं। मैं बाबा केदार से घायलों के जल्दी ठीक होने की प्रार्थना करता हूं।"