दलेर मेहंदी विवाद में सामने आया सुबोध उनियाल का नया बयान, बोले- इस्तीफा दे दूंगा, लेकिन माफी नहीं मांगूंगा

Subodh Uniyal Apology Statement:दलेर मेहंदी से विवाद के बीच उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि वह इस्तीफा देना पसंद करेंगे, लेकिन माफी नहीं मांगेंगे। उनके बयान से मामला फिर चर्चा में है।
Daler Mehndi Subodh Uniyal Controversy
सुबोध उनियाल, दलेर मेहंदी(सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने दलेर मेहंदी विवाद पर नया बयान दिया

उनियाल ने कहा कि वह माफी मांगने के बजाय इस्तीफा देना पसंद करेंगे

मीका सिंह ने पहले मंत्री से दलेर मेहंदी के लिए माफी मांगने की अपील की थी

Daler Mehndi Subodh Uniyal Controversy: प्रसिद्ध सिंगर दलेर मेहंदी और उत्तराखंड सरकार में मंत्री सुबोध उनियाल के बीच कार्यक्रम को लेकर शुरू हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस मामले में सुबोध उनियाल का ताजा बयान सामने आया है। इसमें उन्होंने कहा कि वह इस्तीफा दे देंगे लेकिन सिंगर से माफी नहीं मांगेंगे। इस बयान से विवाद पहले से और अधिक बढ़ता हुआ नजर आ रहा है।

सिंगर दलेर मेहंदी हाल ही में उत्तराखंड़ में एक कार्यक्रम में परफॉर्म करने गए थे। जहां मंत्री सुबोध उनियाल भी मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान उनियाल अचानक स्टेज पर चढ़ गए और दलेर मेहंदी को यह कहकर डांटने लगे कि उन्होंने उत्तराखंड की पावन भूमि का अपमान किया है। उनका आरोप था कि मेहंदी शराब पीकर परफॉर्म करने आ गए हैं। इसके अलावा वह गा नहीं रहे बल्कि केवल लिप्सिंग (Lip Sync) कर रहे हैं। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। 

मीका सिंह ने की थी माफी की मांग

वीडियो वायरल होने के बाद बॉलीवुड के कई बड़े सितारों ने मंत्री की आलोचना की थी। इसके अलावा दलेर मेहंदी के भाई और सिंगर मीका सिंह ने सुबोध उनियाल के खिलाफ सोशल मीडिया पर मोर्चा खोल दिया था। मीका ने बताया था कि दलेर मेहंदी का हाल ही में एक बड़ा ऑपरेशन हुआ है इसके चलते वह ज्यादा नहीं गा सकते हैं।

दलेर पहले से किए कमिटमेंट के कारण कार्यक्रम करने गए थे। इसके अलावा मीका ने दावा किया था कि दलेर मेहंदी शराब नहीं पीते हैं। उन्होंने मंत्री से अपने बुरे बर्ताव के लिए दलेर मेहंदी से माफी मांगने की मांग की थी। 

Daler Mehndi Subodh Uniyal Controversy
रामायण ने रिलीज से पहले बनाया रिकॉर्ड, एडवांस बुकिंग 100 करोड़ के पार, धुरंधर 2 और RRR को टक्कर देने की तैयारी

इस्तीफा दे दूंगा पर माफी नहीं मांगूंगा: सुबोध उनियाल 

इस मामले पर अब मंत्री सुबोध उनियाल का एक नया बयान सामने आया है। उन्होंने देहरादून में एक कार्यक्रम में शामिल होने के दौरान स्पष्ट रूप से कहा कि इस्तीफा दे दूंगा, लेकिन माफी नहीं मांगूंगा। उनका यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। माना जा रहा है कि यह विवाद फिर से तूल पकड़ सकता है।

सुबोध उनियाल ने क्या कहा?

सुबोध उनियाल ने कहा, जब उनसे कहा गया कि अगर हाईकमान माफी मांगने को कहेगा तो क्या करेंगे, तो उनका जवाब था कि मैं माफी मांगने के बजाय इस्तीफा देना पसंद करूंगा।  उन्होंने आगे कहा कि जीवन में आत्मसम्मान से बढ़कर कुछ नहीं है।

Daler Mehndi Subodh Uniyal Controversy
उत्तराखंड सम्मेलन में बाबा रामदेव का बड़ा ऐलान, बोले- सनातन का अपमान नहीं सहेंगे, देखें VIDEO

मीका सिंह की टीम ने किया था माफी मांगने का दावा 

सुबोध उनियाल का बयान ऐसे समय में सामने आया है जब हाल ही में मीका सिंह की टीम ने दावा किया था कि मंत्री ने कथित तौर पर फोन पर दलेर मेहंदी से माफी मांग ली है। हालांकि सुबोध उनियाल का ताजा बयान मीका सिंह की टीम के दावे से मेल नहीं खाता है। ऐसे में यह देखना काफी दिलचस्प होगा कि क्या मीका सिंह इस मामले को लेकर कोई प्रतिक्रिया देते हैं या नहीं?