Baba Ramdev On Sanatan Dharma: उत्तराखंड में आयोजित 52वें अखिल भारतीय प्राच्य अध्ययन सम्मेलन में योग गुरु स्वामी रामदेव ने सनातन धर्म पर खुलकर बात रखी। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐतिहासिक काल में ग्रंथों में हुई मिलावट और गलत व्याख्याओं को दूर करने के लिए विद्वानों की एक विशेष समिति गठित की जाएगी, ताकि सनातन का शुद्धतम स्वरूप दुनिया के सामने आ सके।
बाबा रामदेव ने चेतावनी दी कि वेदों, उपनिषदों और देवी-देवताओं पर अनर्गल टिप्पणियां करने वालों को कानूनी और तार्किक दोनों रूप से जवाब दिया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने देशवासियों से अपील की कि वे जाति, राजनीति और आपसी मतभेद भुलाकर भारत को दुनिया की सबसे मजबूत और शक्तिशाली अर्थव्यवस्था बनाएं। उन्होंने कहा कि सनातन इस देश की मूल आत्मा है, और व्यक्तिगत व सामूहिक प्रयासों से ही हम एक विकसित तथा परम वैभवशाली भारत का निर्माण कर सकते हैं।