Chardham Yatra 2025 : चार धाम यात्रा में रील या वीडियो बनाने पर रोक, पकड़े गए तो…
चार धाम यात्रा 2025 के दौरान सरकार की ओर से यात्रियों के नए नियम लागू किए गए हैं। इसके अंतर्गत रील और वीडियो बनाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। वीआईपी दर्शन की व्यवस्था भी नहीं होगी।
- Written By: यतीश श्रीवास्तव
चार धाम यात्रा 2025 (फाइल फोटो)
देहरादून : चार धाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन के बाद से तीर्थ यात्रियों में उत्साह बढ़ गया है। 9 लाख लोगों ने यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। दर्शन-पूजन में किसी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए सरकार की ओर से व्यवस्थाएं करने के साथ कुछ गाइडलाइन और नियम भी बनाए जा रहे हैं जिनका पालन सभी यात्रियों को करना होगा। ऐसे में चार धाम यात्रा के दौरान मंदिर में रील और वीडिया बनाने पर सख्त पाबंदी रहेगी।
यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुका है। 30 अप्रैल को गंगोत्री-यमुनोत्री, 2 मई को केदारनाथ धाम और 4 मई को बद्रीनाथ धाम के बाद 25 मई को हेमकुंड साहिब के कपाट खुलेंगे। यात्रियों की सुविधा के लिए रास्ते में सरकार और प्रशासन की ओर से सभी सुविधाएं दी जाएंगी। हालांकि प्रशासन की ओर से इस बार यात्रा में कुछ नए नियम बनाए गए हैं जिनका पालन करना अनिवार्य होगा।
वीडियो या रील बनाते दिखे तो किए जाएंगे वापस
प्रशासन ने इस बार चार धाम यात्रा के दौरान नए नियम बनाए हैं जिनका पालन सभी को करना होगा। ऐसे में यात्रियों को मंदिर परिसर में यदि रील बनाते या वीडियो शूट करते और सोशल मीडिया पर डालते हुए पकड़ा गया तो उन्हें दर्शन नहीं करने दिया जाएगा। उनकी यात्रा तत्काल प्रभाव से रद्द कर वापस भेज दिया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
संभाजीनगर तहसील में सबसे ज्यादा 3,326 केस लंबित, जमीन रिकॉर्ड अपडेट में देरी; प्रशासन पर सवाल
हेलीकॉप्टर से पहुंचे बाबा केदार के द्वार, जानें IRCTC से टिकट बुक करने का सही तरीका और लेटेस्ट किराया
Yeola: हाईवे ट्रक आग कांड में यू-टर्न, पुलिस आरोप के बाद अपने बयान से पलटा ड्राइवर, जांच में नया ट्विस्ट
नवभारत विशेष: महात्मा ज्योतिराव फुलेः भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, आज भी प्रेरणा के स्रोत
वीआईपी दर्शन पर रहेगा पूरी तरह प्रतिबंधित
बद्रीनाथ धाम के पंडा पंचायत के कोषाध्यक्ष अशोक टोडरिया ने कहा है कि इस बार चार धाम में वीआईपी दर्शन पर रोक रहेगी। भगवान के लिए सभी श्रद्धालु एक समान है। ऐसे में पैसे लेकर वीआईपी दर्शन कराना किसी भी लिहाज से ठीक नहीं है। यह आस्था का मंदिर है, पैसा लेकर दर्शन कराना ठीक नहीं।
यात्रा से पहले करें ये काम ताकि न हों परेशान
तीर्थ यात्रियों को निर्देश दिया गया है कि यात्रा से पहले अपनी बुकिंग को कन्फर्म अवश्य करा लें ताकि बाद में किसी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े। ऋषिकेश और हरिद्वार में मैन्यूअली रजिस्ट्रेनशन काउंटर भी खोले गए हैं।
उत्तराखंड की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
तीर्थ यात्रियों के आवश्यक जानकारी
- परेशानी होने पर इस टोल फ्री नंबर पर कॉल करें- 0135-1364
- आवश्यक फोन नंबर – 0135 2559898, 0135 2552627
- ईमेल : touristcare.uttarakhand@gmail.com
