Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

उत्तराखंड में सड़क हादसा, सवारियों से भरी जीप नदी में गिरी, 8 की मौके पर मौत

Uttarakhand Pithoragarh Accident: उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में एक बड़ा हादसा हुआ है। जहाँ एक यात्रियों से भरी जीप खाई में गिर गई। हादसे में अब तक 8 लोगों की मौत की खबर की पुष्टी की जा चुकी है।

  • By सौरभ शर्मा
Updated On: Jul 15, 2025 | 07:27 PM

उत्तराखंड पिथौरागढ़ में एक बार फिर से बड़ा हादसा (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Uttarakhand Road Accident: पिथौरागढ़ में एक बार फिर से बड़ा हादसा हुआ है। जहाँ एक यात्रियों से भरी जीप खाई में गिर गई। हादसे में अब तक 8 लोगों की मौत की खबर की पुष्टी की जा चुकी है। जबकि 3 और अन्य लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना बताई जा रही हैं। सामने आ रही जानकारी के अनुसार, जीप मुवानी से बोक्टा जा रही थी। दरअसल यह दुर्घटना मुवानी क्षेत्र के भंडारी गाँव के पास हुई है।

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ का यह हादसा दिल दहला देने वाला है। पिथौरागढ़ मार्ग पर यात्रियों से भरी एक मैक्स जीप नदी में गिर गई। हादसे में 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 लोग घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस, राजस्व, आपदा प्रबंधन टीम के साथ-साथ स्थानीय लोग मौके पर बचाव कार्य में लगे हुए हैं। घायलों को खाई से निकालकर अस्पताल भेजा जा रहा है। जीप मुवानी से बोक्टा गाँव जा रही थी, तभी अचानक जीप गहरी नदी में गिरकर हादसे का शिकार हो गई। हादसे के बाद इलाके में मातम पसरा है। हादसे में मारे गए लोगों की असली संख्या का पता लगाया जा रहा है। घटना के समय जीप में कुल 13 लोग सवार थे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जताया दुख
पिथौरागढ़ जिले के मुवानी क्षेत्र में वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने का अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि दुर्घटना में दिवंगत लोगों की आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। मैंने जिला प्रशासन को घायलों का उचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं। मैं सभी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।

जनपद पिथौरागढ़ के मुवानी क्षेत्र में वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने का अत्यंत दु:खद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर से प्रार्थना है कि दुर्घटना में दिवंगत हुए लोगों की आत्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोक संतप्त परिजनों को यह असीम कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें। जिला प्रशासन को… — Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) July 15, 2025

हादसे के बाद, प्रशासन स्थानीय लोगों की मदद से बचाव अभियान चला रहा है। मृतकों में सभी पर्यटक और कुछ स्थानीय लोग भी शामिल हैं। पुलिस ने मामले की जाँच शुरू कर दी है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। जहाँ उनका इलाज चल रहा है।

ये दुर्घटना मंगलवार दोपहर की है। इस घटना की जानकारी देते हुए एसएसपी रेखा यादव ने कहा कि यह जीप मुवानी के रास्ते से बोक्टा जा रही थी, तभी इसका अचानक से नियंत्रण बिगड़ा और इस वाहन ने अपना बैलेंस खो दिया। जिसके बाद यह जीप अपने अंतिम पड़ाव पर पहुँचने से चंद कदम पहले नदी में गिर गई। इस पूरी घटना में 8 लोगों की तो मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि 3 लोगों को गंभीर रूप से घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। अब बचाव अभियान का कार्य अभी भी जारी है।

Major road accident in uttarakhand pithoragarh jeep in river 8 died on spot

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 15, 2025 | 07:18 PM

Topics:  

  • Accident
  • Latest News
  • Uttrakhand

सम्बंधित ख़बरें

1

Gadchiroli: 2025 में 150 दुर्घटनाओं ने उजाड़े कई परिवार, सैकड़ों मौतें, 200 से अधिक लोग घायल

2

भारत नहीं दुबई में मिला उसमान हादी का हत्यारा! यूनुस सरकार की खोली पोल, आरोपों से किया इनकार- VIDEO

3

आज की ताजा खबर 31 दिसंबर: प्राण प्रतिष्ठा द्वादशी पर राम मंदिर में अनुष्ठान, रक्षा मंत्री यजमान

4

‘हम न चीनी हैं, न मोमो’, देहरादून में छात्र की हत्या पर छलका मंत्री का दर्द, दी अनूठी सजा की सलाह

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.