उत्तराखंड में सड़क हादसा, सवारियों से भरी जीप नदी में गिरी, 8 की मौके पर मौत

Uttarakhand Pithoragarh Accident: उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में एक बड़ा हादसा हुआ है। जहाँ एक यात्रियों से भरी जीप खाई में गिर गई। हादसे में अब तक 8 लोगों की मौत की खबर की पुष्टी की जा चुकी है।
उत्तराखंड में बड़ा सड़क हादसा, सवारियों से भरी जीप नदी में जा गिरी, 8 की मौके पर मौत
उत्तराखंड पिथौरागढ़ में एक बार फिर से बड़ा हादसा (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Uttarakhand Road Accident: पिथौरागढ़ में एक बार फिर से बड़ा हादसा हुआ है। जहाँ एक यात्रियों से भरी जीप खाई में गिर गई। हादसे में अब तक 8 लोगों की मौत की खबर की पुष्टी की जा चुकी है। जबकि 3 और अन्य लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना बताई जा रही हैं। सामने आ रही जानकारी के अनुसार, जीप मुवानी से बोक्टा जा रही थी। दरअसल यह दुर्घटना मुवानी क्षेत्र के भंडारी गाँव के पास हुई है।

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ का यह हादसा दिल दहला देने वाला है। पिथौरागढ़ मार्ग पर यात्रियों से भरी एक मैक्स जीप नदी में गिर गई। हादसे में 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 लोग घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस, राजस्व, आपदा प्रबंधन टीम के साथ-साथ स्थानीय लोग मौके पर बचाव कार्य में लगे हुए हैं। घायलों को खाई से निकालकर अस्पताल भेजा जा रहा है। जीप मुवानी से बोक्टा गाँव जा रही थी, तभी अचानक जीप गहरी नदी में गिरकर हादसे का शिकार हो गई। हादसे के बाद इलाके में मातम पसरा है। हादसे में मारे गए लोगों की असली संख्या का पता लगाया जा रहा है। घटना के समय जीप में कुल 13 लोग सवार थे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जताया दुख पिथौरागढ़ जिले के मुवानी क्षेत्र में वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने का अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि दुर्घटना में दिवंगत लोगों की आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। मैंने जिला प्रशासन को घायलों का उचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं। मैं सभी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।

हादसे के बाद, प्रशासन स्थानीय लोगों की मदद से बचाव अभियान चला रहा है। मृतकों में सभी पर्यटक और कुछ स्थानीय लोग भी शामिल हैं। पुलिस ने मामले की जाँच शुरू कर दी है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। जहाँ उनका इलाज चल रहा है।

ये दुर्घटना मंगलवार दोपहर की है। इस घटना की जानकारी देते हुए एसएसपी रेखा यादव ने कहा कि यह जीप मुवानी के रास्ते से बोक्टा जा रही थी, तभी इसका अचानक से नियंत्रण बिगड़ा और इस वाहन ने अपना बैलेंस खो दिया। जिसके बाद यह जीप अपने अंतिम पड़ाव पर पहुँचने से चंद कदम पहले नदी में गिर गई। इस पूरी घटना में 8 लोगों की तो मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि 3 लोगों को गंभीर रूप से घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। अब बचाव अभियान का कार्य अभी भी जारी है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com