यह कभी न भूलने वाला पल... ऋषिकेश में जापानी राजदूत ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी, VIDEO हो रहा वायरल

Japanese Ambassador in Rishikesh: जापान के राजदूत ओनो केइची ने ऋषिकेश में गंगा में तीन बार डुबकी लगाई और इसे अविस्मरणीय पल बताया। उन्होंने आध्यात्मिक जुड़ाव, विनम्रता और कृतज्ञता महसूस की।
Japanese Ambassador in Rishikesh
भारत में जापान के राजदूत ओनो केइची(सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Japanese Ambassador Ganga Dip: भारत में जापान के राजदूत ओनो केइची ने उत्तराखंड के ऋषिकेश में गंगा नदी में डुबकी लगाई और इसे 'सचमुच अविस्मरणीय पल' बताया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर गंगा में डुबकी लगाने का अनुभव साझा करते हुए केइची ने कहा कि उन्हें गहरा आध्यात्मिक जुड़ाव महसूस हुआ, साथ ही विस्मय, विनम्रता और कृतज्ञता का भाव भी जागा। उन्होंने गंगा नदी के किनारे मिट्टी का दीपक (दीया) भी जलाया।

पवित्र गंगा नदी में डुबकी लगाते हुए अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हुए जापानी राजदूत ने कहा, आखिरकार, ऋषिकेश में गंगा में पूरी डुबकी-तीन बार। जन्माष्टमी वीकेंड पर, सदियों पुरानी आस्था और परंपराओं को निभाने वाले लोगों के बीच, मुझे गहरा आध्यात्मिक जुड़ाव महसूस हुआ, साथ ही विस्मय, विनम्रता और कृतज्ञता का भाव भी जागा। सचमुच एक अविस्मरणीय पल।

मसाला डोसा और फिल्टर कॉफी की थी तारीफ

ओनो केइची अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भारत घूमने और यहां के बेहतरीन खाने का आनंद लेने के अपने अनुभव लगातार साक्षा करते रहे हैं। उन्होंने 18 अगस्त को नई दिल्ली में तमिलनाडु हाउस में मसाला डोसा और फिल्टर कॉफी का आनंद लिया। एक्स पर अपना अनुभव शेयर करते हुए, जापानी राजदूत ने कहा, तमिलनाडु हाउस में स्वादिष्ट मसाला डोसा और फिल्टर कॉफी का आनंद लिया। दक्षिण भारत का अद्भुत स्वाद।

वहीं, 8 अगस्त को ओनो केइची ने अपने स्टाफ के साथ नई दिल्ली में गुजरात भवन में ढोकला और छाछ का आनंद लिया। 22 मई को, जापानी राजदूत ने इंटरनेशनल टी डे (अंतर्राष्ट्रीय चाय दिवस) के मौके पर यूएन हाउस में चाय पर भारत-जापान सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

भारत और जापान के रिश्तों की तारीफ 

एक्स पर एक पोस्ट में उन्होंने कहा, नई दिल्ली में यूएन हाउस में इंटरनेशनल टी डे मनाते हुए चाय पर भारत-जापान सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम में शामिल होकर बहुत अच्छा लगा। मसाला, चाय और माचा के स्वाद और सांस्कृतिक भावना में अंतर है, लेकिन दोनों ही सम्मान, मेहमाननवाजी और सद्भाव को दर्शाते हैं, ये ऐसे मूल्य हैं जो भारत और जापान दोनों में समान हैं। 12 मई को, केइची ने आंध्र प्रदेश भवन में भोजन का आनंद लिया और 'एक्स' पर अपना अनुभव शेयर किया।

Japanese Ambassador in Rishikesh
CM पुष्कर सिंह धामी का बड़ा तोहफा, उत्तराखंड में टैक्स फ्री हुई हनुमान अंश, 80 करोड़ पार पहुंची कमाई

उन्होंने 'एक्स' पर लिखा, अपने पसंदीदा आंध्र प्रदेश भवन में वापस आकर बहुत खुशी हुई। टीम के साथ असली थाली का आनंद लेने के लिए जापान के प्रधानमंत्री के विशेष सलाहकार ऊनो योशिमासा को भी साथ लाया। गर्मजोशी भरी मेहमाननवाजी के लिए हमेशा आभारी हूं, और अंत में बताई गई 'डबल का मीठा' डिश आजमाकर मजा आया।

-एजेंसी इनपुट के साथ

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com