Uttarakhand Cloud Burst: प्रदेश के चमोली जिले में बादल फटने से तबाही, कई गृहस्थियां बर्बाद
उत्तराखंड में फिर कुदरत का कहर बरपा है। प्रदेश के चमोली जिले में बादल फटने से भारी तबाही मच गई है। घटना में सैकड़ों गृहस्थियां तबाह हो गई हैं। सूचना पर स्थानीय प्रशासन और राहत एवं बचाव दल भी मौके पर पहुंच गया है।
- Written By: यतीश श्रीवास्तव
उत्तराखंड के चमौली में बादल फटने से तबाही
देहरादून: उत्तराखंड के कई पहाड़ी जिलों में पिछले दो-तीन दिनों से हो रही लगातार बारिश से जीवन अस्त-व्यस्त हो रखा है। चमोली जिले के नंदप्रयाग में बादल फटने से तबाही मच गई है। घटना के बाद पुलिस और प्रशासन बचाव कार्य में जुटा हुआ है। इस बात की जानकारी चमोली पुलिस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करके दी है।
पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया है कि पुलिस और राहत बचाव टीम मौके पर मौजूद है। बादल फटने की घटना के बाद नदियों का जलस्तर बढ़ चुका है। इसलिए आसपास के लोगों से सावधानी बरतने की अपील की जा रही है।
दो दिन से लगातार हो रही भारी बारिश
स्थानीय लोगों से मिली जानकारी में बताया जा रहा है कि पिछले दो-तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश का असर उत्तराखंड के कई पहाड़ी जिलों में देखा जा रहा है। भारी बारिश के कारण कई जगहों पर बड़ा नुकसान दिखाई दे रहा है। वहीं चमोली जिले के नंदप्रयाग के पास बादल फटने की सूचना पर पुलिस और राहत बल के लोग मौके पर पहुंचे। लेकिन वहां पर अभी किसी भी तरह की जनहानि की सूचना नहीं है।
सम्बंधित ख़बरें
Weather Update: 11 घंटे में 12 राज्यों पर बारिश का बड़ा खतरा, IMD ने जारी किया तेज आंधी-तूफान का अलर्ट
केदारनाथ यात्रा मार्ग पर बड़ा हादसा टला, गौरीकुंड के पास खाई में गिरे युवक को रेस्क्यू टीम ने बचाया
Chandipura Virus: क्या है चांदीपुरा वायरस? क्यों बढ़ी फिर चिंता और माता-पिता इन बातों का रखें ख्याल
बद्रीनाथ दान घोटाला: जांच का सबसे बड़ा सबूत गायब, 32 दिन की CCTV फुटेज डिलीट, SIT की रिपोर्ट से मचा हड़कंप
मलबे की चपेट में आई थीं दो गाड़ियां
इसके अलावा चमोली जिले के थराली में भी भारी बारिश से नुकसान की खबर मिली थी। बताया जा रहा है कि थराली के रामलीला मैदान के पास गदेरे में तूफान आ जाने से भारी मात्रा में मलबा आ गया था, जिसकी चपेट में दो गाड़ियां दब गईं थी। हालांकि गनीमत ये है कि अभी तक जानमाल के नुकसान की कोई जानकारी नहीं मिली है। इसके अलावा नेशनल हाईवे भी बंद हो गया था, लेकिन बाद में बीआरओ ने मेहनत करके उसे खोल दिया।
उत्तरखंड की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
कई गृहस्थियां बर्बाद
चमोली में बादल फटने के कारण आसपास के प्रभावित इलाकों में कई गृहस्थियां बर्बाद हो गई हैं। बादल फटने वाले क्षेत्र में घरों में पानी भर गया है। इससे लोगों का काफी नुकसान हुआ है। कुछ घर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। लोगों के वाहन भी बह गए हैं। ऐसे में प्रशासन की ओर से मदद मुहैया कराई जा रही है।
