Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

गंगोत्री मंदिर के कपाट हुए बंद, जानिए कब बंद होंगे केदारनाथ, यमुनोत्री और बदरीनाथ धाम के कपाट?

उत्तराखंड के केदारनाथ धाम में भुकुंट भैरव के कपाट बंद होने के बाद अब उत्तरकाशी जिले में स्थित गंगोत्री मंदिर के कपाट भी बंद कर दिए गए हैं। अन्नकूट के खास मौके पर मंदिर के कपाट बंद किए गए हैं।

  • Written By: अभिषेक सिंह
Updated On: Nov 02, 2024 | 10:50 PM

चार धाम उत्तराखंड (सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

देहरादून: उत्तराखंड के केदारनाथ धाम में भुकुंट भैरव के कपाट बंद होने के बाद अब उत्तरकाशी जिले में स्थित गंगोत्री मंदिर के कपाट भी बंद कर दिए गए हैं। अन्नकूट के खास मौके पर मंदिर के कपाट बंद किए गए हैं। कपाट बंद होने की जानकारी मंदिर समिति के पदाधिकारी ने दी है। हर-हर गंगे, जय-जय गंगे के जयकारों के बीच गंगा मैया के गंगोत्री मंदिर के कपाट बंद किए गए। इस मौके पर हवन-पूजन का भी आयोजन किया गया। यह मंदिर 10 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित है।

हर साल शीतकाल के आगमन से पहले हिमालय में स्थित केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री के कपाट बंद कर दिए जाते हैं। कपाट बंद होने के बाद पूरी शीतकाल तक यहां कोई भी श्रद्धालु दर्शन के लिए नहीं आता है। गढ़वाल हिमालय में स्थित केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री के कपाट शीतकाल के आगमन से पहले बंद होने के बाद अगले साल श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोले जाएंगे।

यह भी पढ़ें:- NGT को सौंपी रिपोर्ट में हुआ खुलासा, उत्तराखंड में नहीं है वनाग्नि को रोकने के लिए जरूरी बुनियादी ढांचा

सम्बंधित ख़बरें

बद्रीनाथ-केदारनाथ में नहीं जा सकेंगे गैर हिंदू, कांग्रेस ने राज्यपाल का नाम लेकर सियासत तेज कर दी तेज

दुनिया के अंत का संकेत देने वाला रहस्यमयी शिवधाम! बस इस कारण से खत्म हो जाएगी दुनिया

केदारनाथ हेली यात्रा करने को और ढीली करनी होगी जेब, 49% बढ़ गया किराया

केदारनाथ हेली सेवा को ISRO का सुरक्षा कवच, अब हर उड़ान होगी और सुरक्षित

गंगोत्री मंदिर के कपाट अन्नकूट पर्व पर अभिजीत मुहूर्त में वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक परंपराओं के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए हैं। भैयादूज के पर्व पर गंगा जी की डोली यात्रा मुखबा पहुंचेगी। जहां शीतकाल में श्रद्धालु गंगा जी के दर्शन और पूजा-अर्चना कर सकेंगें।#GangotriDham pic.twitter.com/1V2mOPRCjH — DIPR_USNagar (@DIPR_USNagar) November 2, 2024

उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री मंदिर के कपाट बंद होने के बाद मां गंगा की मूर्ति को पालकी में बिठाकर मुखबा के लिए रवाना किया गया। यहां शीतकाल भर उनकी पूजा-अर्चना की जाएगी। आज दोपहर 12 बजकर 14 मिनट पर मुहूर्त के अनुसार गंगोत्री मंदिर के कपाट बंद कर दिए गए।

यह भी पढ़ें:- सीएम पुष्कर सिंह धामी ने प्राचीन मां पूर्णागिरि मंदिर के जीर्णोद्धार का किया शिलान्यास

यमुनोत्री मंदिर और बाबा केदारनाथ मंदिर के कपाट तीन नवंबर को पूरे शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। इसके अलावा बदरीनाथ धाम के कपाट सबसे आखिर में 17 नवंबर को बंद किए जाएंगे। गंगोत्री मंदिर में दर्शन के लिए आठ लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे थे। दूर-दूर से श्रद्धालु मां गंगोत्री के दर्शन के लिए उत्तरकाशी पहुंचते हैं। अब 2025 में दोबारा कपाट खुलने के बाद उनके दर्शन किए जा सकेंगे।

Doors of gangotri temple closed know when kedarnath yamunotri and badrinath dham will closed

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 02, 2024 | 10:50 PM

Topics:  

  • Kedarnath

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.